मोबाइल दुकान से छह लाख की चोरी

Published at :06 Apr 2014 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल दुकान से छह लाख की चोरी

सहरसा : एक तरफ पूरा पुलिस महकमा चुनाव की तैयारी में व्यस्त है, तो दूसरी तरफ चोर गिरोहों ने शहर को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है. शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने शहर के महावीर चौक स्थित भारती टेलीकॉम का शटर तोड़ दुकान में रखे छह लाख से अधिक का मोबाइल व […]

विज्ञापन

सहरसा : एक तरफ पूरा पुलिस महकमा चुनाव की तैयारी में व्यस्त है, तो दूसरी तरफ चोर गिरोहों ने शहर को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है. शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने शहर के महावीर चौक स्थित भारती टेलीकॉम का शटर तोड़ दुकान में रखे छह लाख से अधिक का मोबाइल व लैपटॉप की चोरी कर ली.

सदर थाना को दिये आवेदन में दुकान संचालक कुमार गौरव ने कहा कि अन्य दिनों की तरह शुक्रवार को भी नौ बजे दुकान बंद कर धर्मशाला रोड स्थित घर चला गया. शनिवार की सुबह जब दुकान खोलने आया तो देखा कि शटर टूटा है. हल्ला करने पर अगल-बगल के लोग आये. दुकान के अंदर जाने पर देखा कि दुकान में रखे लैपटॉप व 90 मोबाइल गायब था, जिसकी कीमत छह लाख से अधिक है.

फिर देर से पहुंची पुलिस

सूचना के घंटों बाद घटना स्थल पर पहुंचना शायद पुलिस की नियति बन गयी है. शनिवार को भी ऐसा ही हुआ. मोबाइल दुकान में चोरी के बाद लोगों ने घटना की सूचना सदर थाना को दी, लेकिन एक किमी की दूरी तय करने में पुलिस को डेढ़ घंटा से भी अधिक का समय लग गया. लोग फोन के बाद थाना भी गये, लेकिन घटना स्थल पर आने के बजाय पुलिस ने आवेदन देने की बात कही. इस पर मौजूद लोग पुलिस के प्रति आक्रोशित दिखे. बाद में सदर थाना के सअनि ऋषिराज सिंह घटना स्थल पर पहुंचे व मामले की जांच की.

पूर्व सांसद ने दी सांत्वना

चोरी की घटना की सूचना मिलते ही पूर्व सांसद सह राजद प्रत्याशी पप्पू यादव ने पीड़ित व्यवसायी को दुकान पहुंच सांत्वना दी. उन्होंने एसपी से चोरी की घटना पर अंकुश लगाने व उचित कार्रवाई की मांग की है. इधर, व्यापार संघ के अध्यक्ष कुणाल गौरव ने भी घटना स्थल पर पहुंच पुलिस प्रशासन से व्यवसायियों को सुरक्षा देने की मांग की है.

कहते हैं थानाध्यक्ष

इस बाबत प्रभारी सदर थानाध्यक्ष श्रीकांत मिश्र ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर गयी थी. आवेदन मिला है. प्राथमिकी दर्ज कर सअनि मंगलेश कुमार मधुकर को अनुसंधान करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन