Tourist Place In Bihar: कश्मीर वाले शिकारे और हाउसबोट का मजा बिहार में, वादियों में ले सकेंगे रोमांच और सुकून का आनंद

Published by : Preeti Dayal Updated At : 24 Aug 2025 2:35 PM

विज्ञापन

रोहतास में पर्यटन को बढ़ावा

Tourist Place In Bihar: बिहार में अब लोग कश्मीर जैसा मजा ले सकेंगे. खूबसूरत वादियां, रोमांच, सुकून, शिकारे का आनंद और हाउसबोट का मजा अब बिहार के रोहतास में मिलेगा. यहां के करमचट डैम को पिकनिक स्पॉट के रूप में डेवलप किया जा रहा है.

विज्ञापन

Tourist Place In Bihar: बारिश का समय और खूबसूरत वादियों के बीच शांत और सुकून के पल बिताना किसे पसंद नहीं होता है. ऐसा आनंद पाने के लिए बिहार से बाहर जाने की जरूरत नहीं है. दरअसल, रोहतास जिले में करमचट डैम को बेहद शानदार तरीके से पिकनिक स्पॉट के रूप में डेवलप किया जा रहा है. इससे बिहार में पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा.

शिकारे और हाउसबोट का मजा

ऐसे में अब कश्मीर जैसा मजा बिहार में ही ले सकेंगे. करमचट डैम घूमने आने वाले पर्यटक शिकारे और हाउसबोट का मजा ले पायेंगे. यहां जाने पर पर्यटकों को कश्मीर वाली ही फीलिंग आयेगी. रोहतास में तो कड़कड़ाती ठंड और लंबी सफर करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. रोहतास की खूबसूरत वादियों में पर्यटक रोमांच और सुकून का आनंद ले सकेंगे.

चारो तरफ हरियाली और झरनों का नजारा

करमचट डैम में पर्यटकों को मिलने वाली सुविधाओं की बात करें तो, पर्यटक यहां पानी की लहरों के बीच हाउसबोट यात्रा का मजा ले सकते हैं. यहां की चारो तरफ हरियाली और झरनों का नजारा लोगों को खूब आकर्षित करता है. शाम के वक्त ठंडी हवाएं लोगों को जन्नत वाली फीलिंग दिलाती है. यहां आने वाले पर्यटक कैमरे में पलों को कैद जरूर करते हैं.

होटल जैसी मिलेंगी सुविधाएं

यहां की व्यवस्थाओं को लेकर मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि फिलहाल हाउसबोट का ट्रायल चल रहा है और जल्द ही इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. इन हाउसबोट को बेहद खास तरीके से डिजाइन किया गया है, जिसमें होटल जैसी सुविधाएं लोगों को मिलेगी. एयर कंडीशन कमरे, मॉडर्न बाथरूम, किचन और बैठने-ठहरने की आरामदायक व्यवस्था होगी. इस हाउसबोट में 8 से 10 लोग आसानी से रह सकते हैं. साथ ही नेचर की खूबसूरती के बीच खाने-पीने का मजा ले सकते हैं.

रोहतास में पर्यटन को बढ़ावा

इन सुविधाओं के डेवलप होने से पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा. रोहतास की खूबसूरती पहले से ही लोगों को आकर्षित करती है और हाउसबोट की फैसिलिटी मिलने से लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकेगा. इलाके की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो सकेगी. मालूम हो करमचट डैम में पहले से ही लोग यहां की खूबसूरती का आनंद लेने पहुंचते हैं. लेकिन, इसे डेवलप करने से पर्यटकों को खास अनुभव मिल सकेगा.

Also Read: Kal Ka Mausam: 25 अगस्त को पूरे बिहार में रहेगा अलर्ट, इन जिलों में भयंकर बारिश की IMD ने जारी की चेतावनी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन