समोसे पर संग्राम! उधार नहीं देना दुकानदार को पड़ा भारी, जमकर हुई गोलीबारी, 6 घायल और 16 की गिरफ्तारी

Published by : Nishant Kumar Updated At : 30 Dec 2025 5:03 PM

विज्ञापन

समोसा विवाद में कोचस थाने पर पहुंचे दोनों पक्षों के लोग

Bihar Crime: रोहतास के कोचस थाना क्षेत्र में उधार के समोसे ने हिंसा का रूप ले लिया. गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गया. दोनों पक्षों के करीब 6 लोग घायल हुए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और 16 लोगों को हिरासत में लिया है. 

विज्ञापन

Bihar Crime News: रोहतास जिले के कोचस थाना के अमैसिडिहरा गांव में रविवार की रात उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब एक दुकानदार ने ग्राहक को समोसे उधार देने से मना कर दिया. हैरानी की बात है कि गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया और फिर एक पक्ष ने अपना दबदबा दिखाते हुए कई राउंड फायरिंग भी की, जिससे मारपीट और गोलीबारी में लगभग आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है.  

क्या है पूरा मामला ? 

रविवार की रात अमैसिडिहरा गांव में एक ग्राहक नास्ते की दुकान पर समोसा लेने गया, लेकिन दुकानदार ने ग्राहक को समोसे उधार देने से मना कर दिया. इसके बाद ग्राहक आक्रोशित हो गया और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. देखते हीं देखते विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि ग्राहक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए और फिर मारपीट के दौरान गोलीबारी शुरू हो गई. 

दोनों पक्ष से कई लोग घायल

वहीं मारपीट और गोलीबारी के दौरान दोनों पक्ष से लगभग 6 लोग घायल हो गए. कुछ लोगों को फायरिंग के दौरान गोली का छर्रा भी लगा है जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है. आनन-फानन में मौके पर पहुंची कोचस थाने की पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल किया और घटना में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की. 

Also read: खौफ, अपहरण और सत्ता के खेल का अंत! जब्त हुई चुन्नू ठाकुर की संपत्ति, कैसे बना बिहार का माफिया?

पुलिस ने क्या कहा ? 

मामले में कोचस थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि समोसे की दुकान पर दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष से प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है और अब तक कुल 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

विज्ञापन
Nishant Kumar

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन