बिहार के इस जिले में लगेगी सीमेंट फैक्ट्री, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार, नीतीश कैबिनेट में मिली मंजूरी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 13 Jan 2026 4:55 PM

विज्ञापन

सीमेंट फैक्ट्री की सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Bihar Development News: नीतीश कैबिनेट ने रोहतास में सीमेंट फैक्ट्री के विस्तार को मंजूरी दी है. इस परियोजना पर 107 करोड़ से ज्यादा खर्च होंगे. इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

विज्ञापन

Bihar Development News: सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज नए साल की पहली कैबिनेट बैठक हुई. इस बैठक में कुल 43 प्रस्तावों पर मुहर लगी. कई अहम फैसले लिए गए, जिनका सीधा असर राज्य के विकास और रोजगार पर पड़ेगा. कैबिनेट ने बाणसागर समझौते के तहत बिहार और झारखंड के बीच पानी के बंटवारे को मंजूरी दी. अब सोन नदी का 5.75 मिलियन एकड़ फीट पानी बिहार को और 2 मिलियन एकड़ फीट पानी झारखंड को मिलेगा. वहीं रोहतास में सीमेंट फैक्ट्री लगेगी.

बैठक में बजट सत्र की तारीख भी तय की गई. बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 2 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा. इसके अलावा मुंबई में बिहार भवन के निर्माण को भी हरी झंडी दे दी गई है.

961 पदों पर होगी बहाली

कैबिनेट ने अलग-अलग विभागों में कुल 961 पदों पर नियुक्ति का फैसला किया. सबसे ज्यादा 694 पद कृषि विभाग में भरे जाएंगे. पटना हाईकोर्ट से जुड़े फैसले में मानदेय और संविदा पर चार विधि सहायक के पद स्वीकृत किए गए. साथ ही पहले से कार्यरत 45 विधि लिपिकों का पदनाम बदलकर विधि सहायक किया गया.

राजकीय पॉलिटेक्निक बगहा के लिए भी नई बहाली होगी. यहां 45 शैक्षणिक पद और 61 गैर-शैक्षणिक पद स्वीकृत किए गए. कुल 106 नए पदों को मंजूरी मिली है.

गया में IMC को मिलेगी बेहतर बिजली

गया में बनने वाले इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) को निर्बाध बिजली देने के लिए 220 केवी की लाइन बिछाई जाएगी. यह लाइन चंदौती ग्रिड से IMC तक जाएगी. इस योजना पर 33 करोड़ 29 लाख रुपये खर्च होंगे. काम में तेजी लाने के लिए एक सेवानिवृत्त वन अधिकारी को संविदा पर रखने का भी फैसला लिया गया है.

रोहतास में लगेगी सीमेंट फैक्ट्री

कैबिनेट ने रोहतास में सीमेंट फैक्ट्री के विस्तार को मंजूरी दी है. डालमिया सीमेंट लिमिटेड, बंजारी (रोहतास) के विस्तार पर 107 करोड़ 32 लाख रुपये खर्च होंगे. इससे करीब 594 लोगों को रोजगार मिलेगा. नीतीश कैबिनेट के ये फैसले राज्य में विकास, उद्योग और नौकरी के नए अवसर खोलने वाले माने जा रहे हैं.

Also Read: तेजप्रताप यादव पहुंचे विजय सिन्हा के घर, दही-चूड़ा भोज में रामकृपाल और मांझी के बेटे ने NDA में शामिल होने का दिया ऑफर

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन