Kal Ka Mausam: 25 अगस्त को पूरे बिहार में रहेगा अलर्ट, इन जिलों में भयंकर बारिश की IMD ने जारी की चेतावनी
Published by : Preeti Dayal Updated At : 24 Aug 2025 1:42 PM
सांकेतिक तस्वीर
Kal Ka Mausam: 25 अगस्त को पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया गया है. कल सभी जिलों में ठनका गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की गई. इसके साथ ही गयाजी, नवादा और जमुई जिले में भयंकर बारिश का अलर्ट है.
Kal Ka Mausam: बिहार में बारिश का दौर जारी है. इस बीच 25 अगस्त को पटना मौसम विभाग की तरफ से पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है. कल गयाजी, नवादा और जमुई जिले में भारी बारिश होगी. इसके साथ ही सभी जिलों में ठनका गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है. ऐसे मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई.
29 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून
मौसम विभाग की माने तो, 29 अगस्त तक बिहार में मानसून की सक्रियता बनी रहेगी. इस दौरान कुछ जिलों में रुक-रुककर बारिश होगी. जबकि कई जिलों में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी. अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी. पटना की बात करें तो यहां भी लगातार बादलों की आवाजाही जारी रह रही है और शाम-शाम तक झमाझम बारिश भी हो रही है.
14 जिलों में फसलें बर्बाद
जानकारी के मुताबिक, अगस्त महीने में भारी बारिश और नदियों का जलस्तर बढ़ने से राज्य के 14 जिलों में फसलों की क्षति हुई है. इनमें नालंदा, भागलपुर, खगड़िया, कटिहार, बेगूसराय, लखीसराय, पटना, भोजपुर, वैशाली, मुंगेर, सारण, समस्तीपुर, मधेपुरा और शेखपुरा जिले शामिल हैं. इन जिलों के किसानों को फसलों की क्षति के कारण सरकार मुआवजा देगी.
कृषि विभाग के पोर्टल से आवेदन
दरअसल, इनपुट अनुदान योजना 2025 के तहत सरकार किसानों को सहायता राशि देगी. कृषि विभाग के निदेशक ने इन सभी 14 जिलों के डीएम और जिला कृषि पदाधिकारी को पत्र भेजा है. वहीं, परिवार के किसी एक सदस्य को ही इसका लाभ मिलेगा. कृषि विभाग के पोर्टल पर पहले से रजिस्टर्ड किसान सीधे आवेदन कर सकेंगे.
झारखंड में बारिश से बिहार में हाहाकार
दूसरी तरफ झारखंड में भारी बारिश के बाद फल्गु नदी में शुक्रवार की रात अत्यधिक पानी आने से जहानाबाद के घोसी के भारथु, नंदना, डमौआ गांव के पास तटबंध टूटने से डेढ़ दर्जन गांवों में पानी घुस गया. घरों में पानी घुसने से अनाज और पशुओं का चारा समेत अन्य सामान नष्ट हो गए. वहीं, 12 से अधिक पोल क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है. वहीं, नालंदा जिले के एकंगरसराय में फल्गु नदी की बाढ़ से मीना बाजार से मंडाक्ष जाने वाले मुख्य मार्ग पर लाला बिगहा पुल के पास करीब 50 फीट सड़क टूट गई.
Also Read: Bihar Four Lane Road: बिहार में करोड़ों की लागत से यहां बनेगी फोर लेन सड़क, जानिए लागत और फायदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










