Bihar Four Lane Road: बिहार में करोड़ों की लागत से यहां बनेगी फोर लेन सड़क, जानिए लागत और फायदा
Published by : Preeti Dayal Updated At : 24 Aug 2025 12:58 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Four Lane Road: पटना के बीचोबीच में फोर लेन सड़क का निर्माण होने वाला है. करीब 196.80 करोड़ रुपए की लागत से पटेल गोलंबर से अटल पथ तक सरपेंटाइन नाले पर अंडरग्राउंड नाले के साथ फोर लेन सड़क बनाई जाएगी. आज सीएम नीतीश उद्घाटन करेंगे.
Bihar Four Lane Road: बिहार में अब शहर के बीचोबीच फोर लेन सड़क बनाई जाएगी. पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निर्माण कार्य का उद्घाटन भी करने वाले हैं. इसके बनने से बड़ी संख्या में लोगों को फायदा पहुंचने वाला है. पटना में पटेल गोलंबर से अटल पथ तक सरपेंटाइन नाले पर अंडरग्राउंड नाले के निर्माण के साथ फोर लेन सड़क बनाई जाएगी. इसकी लागत करीब 196.80 करोड़ रुपए बताई जा रही है.
निर्माण कार्य में खर्च और फायदा
इसके साथ ही पटना में मंदिरी नाला पर बन रही 4 लेन सड़क को जेपी गंगा पथ से जोड़ने के लिए संपर्क पथ का निर्माण किया जाना है. जिसका उद्घाटन भी आज सीएम नीतीश कुमार करेंगे. इसकी लागत करीब 52.28 करोड़ रुपये बताई जा रही है. जिससे पटना के लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा. इसके साथ ही लोगों और गाड़ियों की आवाजाही भी आसान हो सकेगी.
इन परियोजनाओं का भी शिलान्यास
इसके साथ ही पटना में सभ्यता द्वार को बेहतर संपर्कता दिलाने और पटना हाट और पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, जिसकी लागत 59.68 करोड़ रुपए है. पटना स्थित यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के हॉस्टल का रिनोवेशन किया जाएगा. इस कार्य का शिलान्यास भी आज सीएम नीतीश करेंगे. जिसके कारण आज का दिन बेहद खास माना जा रहा है. एक साथ कई परियोजनाओं की सौगात मिलने वाली है.
समग्र उद्यान का भी उद्घाटन
इसके अलावा दीघा से गांधी मैदान तक जेपी गंगा पथ के दोनों तरफ करीब 7 किलोमीटर के इलाके में ‘जेपी गंगा पथ समग्र उद्यान (फेज-1)’ का निर्माण कार्य शामिल है. इस पर 387.40 करोड़ रुपए खर्च होंगे. मालूम हो बिहार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए लोगों को अब सोचना नहीं पड़ता. ऐसे में पटना के लोगों को आज ही नई फोर लेन की सौगात मिलने वाली है.
Also Read: Hockey Asia Cup 2025 Bihar: मलेशिया के बाद जापान की टीम पहुंची राजगीर, भारत पर क्या बोले कप्तान?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










