होली पर रेलवे का बड़ा तोहफा, अमृतसर-मुंबई से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, कई नए रूट घोषित
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 19 Feb 2026 6:41 PM
ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर
Holi Special Train For Bihar: होली पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. मानसी-अमृतसर, मुंबई सेंट्रल-कटिहार और टाटानगर-कटिहार रूट पर विशेष ट्रेनें चलेंगी. जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.
Holi Special Train For Bihar: होली के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. लंबी दूरी के यात्रियों को राहत देने के लिए ये ट्रेनें अलग-अलग रूटों पर चलाई जाएंगी. खास बात यह है कि इस बार कुछ नए रूट भी जोड़े गए हैं.
मानसी से अमृतसर के लिए पहली बार सीधी ट्रेन
होली पर पहली बार मानसी (खगड़िया) से अमृतसर के बीच सीधी स्पेशल ट्रेन चलेगी. गाड़ी संख्या 04609/04610 अमृतसर-मानसी-अमृतसर स्पेशल तीन दिन संचालित होगी. अमृतसर से यह ट्रेन 24 और 28 फरवरी तथा 4 मार्च को चलेगी. वहीं मानसी से अमृतसर के लिए 26 फरवरी, 2 और 6 मार्च को रवाना होगी. ट्रेन में आठ स्लीपर, चार जनरल और दो दिव्यांग कोच लगाए जाएंगे.
यह ट्रेन जालंधर, सरहिंद, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर, सिवान और हाजीपुर होते हुए चलेगी.
मुंबई सेंट्रल से कटिहार तक विशेष सेवा
होली के अवसर पर मुंबई सेंट्रल से कटिहार के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. गाड़ी संख्या 09189/09190 मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल 21 फरवरी से 27 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को मुंबई से चलेगी. कटिहार से यह ट्रेन 24 फरवरी से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को रवाना होगी. गाड़ी संख्या 09189 सुबह 10:55 बजे मुंबई सेंट्रल से खुलेगी. यह सोमवार सुबह 3:55 बजे खगड़िया होते हुए आगे बढ़ेगी.
टाटानगर से कटिहार के लिए नई सुविधा
पहली बार टाटानगर से कटिहार के लिए भी स्पेशल ट्रेन की घोषणा की गई है. गाड़ी संख्या 08181 टाटानगर-कटिहार स्पेशल 2 से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी. वहीं 08182 कटिहार-टाटानगर स्पेशल 3 से 31 मार्च तक हर मंगलवार को संचालित होगी. यह ट्रेन धनबाद और जसीडीह होते हुए खगड़िया के रास्ते चलेगी.
यात्रियों को बड़ी राहत
रेलवे का कहना है कि होली के दौरान अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया है. इन ट्रेनों से बिहार, पंजाब, महाराष्ट्र और झारखंड के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा. यात्रियों से समय पर टिकट बुक कराने की अपील की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










