पटना को मिला नया हैंगआउट स्पॉट, स्क्वॉयर स्ट्रीट में स्ट्रीट फूड, सेल्फी पॉइंट समेत जानिए क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 19 Feb 2026 3:50 PM
पटना स्क्वायर स्ट्रीट की तस्वीर
Patna News: पटना में ‘स्क्वॉयर स्ट्रीट’ के रूप में नया पब्लिक स्पेस तैयार हो गया है. खटाल गली इलाके में विकसित इस आधुनिक परिसर में स्ट्रीट फूड, बैठने की सुविधा, सेल्फी पॉइंट और वेंडिंग जोन की व्यवस्था की गई है. यह शहरवासियों के लिए नया हैंगआउट स्पॉट बनेगा.
Patna News: पटना तेजी से स्मार्ट और मॉडर्न शहर की ओर बढ़ रहा है. इसी कड़ी में शहरवासियों को एक नया पब्लिक स्पेस मिला है- ‘स्क्वॉयर स्ट्रीट’. यह प्रोजेक्ट मंदिरी से सटे खटाल गली इलाके में विकसित किया गया है. यह पहल पटना नगर निगम की है. अब यहां लोग परिवार और दोस्तों के साथ सुकून के पल बिता सकेंगे.
2564 वर्गमीटर में फैला खूबसूरत परिसर
करीब 2564 स्क्वॉयर मीटर में फैला यह चौकोर परिसर आकर्षक डिजाइन के साथ तैयार हुआ है. साफ-सुथरी लेआउट और खुला माहौल इसे खास बनाता है. यहां स्ट्रीट फूड का आनंद लेने के लिए अलग स्पेस तय किए गए हैं. युवाओं और परिवारों के लिए यह नई ईवनिंग डेस्टिनेशन बन सकता है.
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित
पूरे क्षेत्र में मजबूत पेवर ब्लॉक लगाए गए हैं. इससे धूल और कीचड़ की समस्या खत्म हो गई है. अलग-अलग कोनों में आरामदायक बेंच लगाई गई हैं. लोग यहां बैठकर आराम से समय बिता सकते हैं.
दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग्स बनाई जा रही हैं. इनमें शहर की संस्कृति और आधुनिक सोच की झलक मिलेगी. शाम के वक्त 30 कास्ट आयरन पोल पर लगी डिजाइनर लाइटें पूरे परिसर को रोशन करेंगी. दूधिया रोशनी में यह जगह और भी खूबसूरत दिखेगी.
वेंडिंग जोन से ट्रैफिक को राहत
यह प्रोजेक्ट केवल घूमने की जगह नहीं है. इसे एक व्यवस्थित वेंडिंग जोन के रूप में भी विकसित किया गया है. फूड वेंडरों को तय स्थान आवंटित किए जाएंगे. इससे सड़क किनारे बेतरतीब लगने वाली दुकानों की समस्या कम होगी.
होटल ताज, न्यू पुलिस लाइन और पटना म्यूजियम के आसपास लगने वाली दुकानों को यहां शिफ्ट करने की योजना है. तारामंडल क्षेत्र से हटाए गए वेंडरों को भी यहां जगह मिलेगी. इससे छोटे कारोबारियों को स्थायी और सुरक्षित ठिकाना मिलेगा.
सेल्फी पॉइंट और सीसीटीवी निगरानी
नई पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए यहां ‘स्क्वॉयर स्ट्रीट’ नाम का बड़ा सेल्फी पॉइंट बनाया गया है. यह सोशल मीडिया प्रेमियों के लिए खास आकर्षण होगा. सुरक्षा के लिए पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. डिजिटल निगरानी से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.
शहर की सुंदरता में बढ़ोतरी
इस पहल से पटना को एक साफ-सुथरा और व्यवस्थित पब्लिक स्पेस मिला है. लोग अब खुले और सुरक्षित माहौल में शाम गुजार सकेंगे. ‘स्क्वॉयर स्ट्रीट’ शहर की नई पहचान बन सकती है.
Also Read: पटना हॉस्टल कांड: CBI खंगाल रही NEET छात्रा के भाई का मोबाइल, सस्पेंडेड दारोगा से भी हुई पूछताछ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










