बिहार में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? सीजनल फ्लू को लेकर लोगों को किया गया सतर्क
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Ka Mausam: बिहार से ठंड की लगभग विदाई हो गई है. मौसम विभाग की माने तो, फरवरी के खत्म होते-होते ठंड से पूरी तरह लोगों को छुटकारा मिल सकता है. साथ ही 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना भी जताई गई है.
Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड को लेकर स्थिति सामान्य हो गई है. सुबह और शाम के वक्त भी ठंड का कुछ खास असर नहीं देखा जा रहा. दोपहर में धूप खिलने से लोगों को काफी गर्मी का एहसास भी हो रहा. इसके साथ ही मौसम विभाग की तरफ से कोई चेतावनी भी जारी नहीं की गई है. लेकिन अगले 7 दिनों तक के लिए मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है.
आपके शहर में
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग की माने तो, अगले 7 दिनों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. फरवरी महीना के खत्म होते-होते ठंड की पूरी तरह विदाई हो सकती है. पूरे एक हफ्ते तक मौसम शुष्क बना रहेगा.
डॉक्टरों की तरफ से लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव को लेकर लोगों से अपील की गई है. डॉक्टर का मानना है कि रात के वक्त हल्की ठंड और दिन में तेज धूप की वजह से सीजनल फ्लू का खतरा बढ़ गया है. ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?
मौसम विभाग की माने तो, पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के लगभग सभी जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. पटना में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से लगभग 2.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य दिनों से 3.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा. आसमान भी पूरी तरह से साफ रहा. दिन के वक्त जो हल्की हवा चल रही थी, वो शाम होते-होते पूरी तरह बंद हो गई.

पटना में कैसा रहेगा मौसम?
पटना को लेकर मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि मौसम सामान्य ही बना रहेगा. सुबह से ही धूप खिली रहेगी. इसके बाद दोपहर के वक्त तेज धूप होने से लोगों को गर्मी का एहसास भी होगा. इसके अलावा तेज हवा या फिर ठंड को लेकर किसी तरह की चेतावनी नहीं जारी की गई है.
Also Read: BPSC TRE-4 का कब आएगा नोटिफिकेशन? शिक्षा मंत्री बोले- 7 हजार विशेष शिक्षकों की भी होगी नियुक्ति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए