अलीपुरद्वार अमृत भारत का नियमित होगा परिचालन, शेखपुरा-दिल्ली के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का ऐलान

Updated:
विज्ञापन

अमृत भारत ट्रेन

Holi Special Train: पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत ट्रेन का परिचालन अब नियमित किया जाएगा. इससे होली के मौके पर लोगों को बड़ी सहूलियत मिल सकेगी. इसके साथ ही शेखपुरा से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के लिए सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का फैसला भी लिया गया है.

विज्ञापन

Holi Special Train: होली पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे की तरफ से कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. ऐसे में अब पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत ट्रेन जो कि बिहार के अलग-अलग स्टेशनों से होकर गुजरती है, इस ट्रेन का परिचालन अब नियमित रूप से किया जाएगा. इस ट्रेन की शुरुआत जनवरी महीने में हुई थी, लेकिन 23 फरवरी से यह नियमित रूप से चलेगी. यह ट्रेन हर सोमवार और गुरुवार को चलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या है ट्रेन का टाइम टेबल?

ट्रेन की टाइमिंग को लेकर बताया गया कि गाड़ी नंबर 11031 पनवेल से यह ट्रेन सोमवार को 11.50 बजे खुलेगी और अगले दिन यानी मंगलवार को 18.25 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचेगी. इसके बाद 19.50 बजे हाजीपुर, 21.35 बजे मुजफ्फरपुर, 22.45 बजे समस्तीपुर रुकेगी और अगले दिन बुधवार को 3.20 बजे कटिहार पहुंचेगी. कटिहार से ट्रेन 3.30 बजे खुलेगी और 13.50 बजे अलीपुरद्वार पहुंच जाएगी.

वापसी में यह ट्रेन (गाड़ी नंबर- 11032) अलीपुरद्वार से गुरुवार को 4.45 बजे खुलेगी. 12.50 बजे कटिहार, 15.23 बजे खगड़िया, 16.45 बजे समस्तीपुर, 18.35 बजे मुजफ्फरपुर, 19.30 बजे हाजीपुर, 20.30 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी. इसके बाद शनिवार को 5.30 बजे पनवेल पहुंच जाएगी.

शेखपुरा-दिल्ली के बीच होली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन

होली के मौके पर ट्रेन में भीड़भाड़ को देखते हुए शेखपुरा और आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के बीच होली स्पेशल एसी सुपरफास्ट ट्रेन चलाई जाएगी. इस ट्रेन का परिचालन आज से ही शुरू हो जाएगा. जानकारी के मुताबिक, यह सुपरफास्ट ट्रेन शेखपुरा से 10:30 बजे खुलेगी और अगले दिन शाम 7 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंच जाएगी.

यह ट्रेन बरबीघा, बिहारशरीफ, पटना, प्रयागराज होते हुए दिल्ली के आनंद विहार तक जाएगी. 6 मार्च तक इस ट्रेन का परिचालन होगा. यात्रियों को इस सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी कोच की सुविधा भी मिलेगी.

Also Read: बिहार के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की बल्ले-बल्ले, कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन