बिहार के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की बल्ले-बल्ले, कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई
Published by : Preeti Dayal Updated At : 20 Feb 2026 8:36 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Education: बिहार के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है. अब इंजीनियरिंग कॉलेजों में एआई की भी पढ़ाई होगी. इसे लेकर नैसकॉम के साथ एमओयू भी किया गया है. यह जानकारी शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की तरफ से दी गई है.
Bihar Education: बिहार के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की तरफ से बड़ा ऐलान किया गया है. राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब एआई की पढ़ाई होगी. बिहार में टीआरई-4 में 45 हजार शिक्षकों, दिव्यांगों को पढ़ाने के लिए सात हजार शिक्षकों सहित 935 सहायक विकास शिक्षा पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी. सभी 5.87 लाख शिक्षकों को एससीईआरटी से साल में दो बार ट्रेनिंग दी जाएगी.
छात्र-छात्राओं को मिल सकेगी मदद
एआई के महत्व को लेकर इंजीनियरिंग कॉलेजों में आर्टिफिशियल बेस की पढ़ाई होगी. इससे राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट में मदद मिलेगी. इसे लेकर नैसकॉम के साथ एमओयू भी किया गया है. एजुकेशनल सर्टिफिकेट डाउनलोड सहित अन्य सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार एक मॉडल बना रही है, इसकी शुरुआत से छात्र-छात्राओं को फायदा होगा.
बिहार में होगी मॉडल स्कूल की स्थापना
शिक्षा मंत्री ने बताया कि सात निश्चय-3 के तहत 2026-27 में मॉडल स्कूल की स्थापना होगी. साथ ही पुराने प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा. इसका प्रावधान बजट में किया गया है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर सरकार जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रही है.
शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य में इस समय 15 सरकारी और आठ निजी कॉलेज हैं. सरकारी 15 कॉलेजों में से केवल दो कॉलेजों का सेशन कुछ महीने पीछे रह गया है. इसे पूरा कर लिया जाएगा. साथ ही 38 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं.
देश में सबसे अधिक है बिहार में शिक्षा का बजट
शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश में सबसे अधिक बिहार में शिक्षा के बजट का हिस्सा है. यहां टोटल बजट का 20 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा के लिए है जबकि नेशनल लेवल पर टोटल बजट का 14 प्रतिशत शिक्षा के लिए है. नीतीश सरकार से पहले राज्य के 12 प्रतिशत बच्चे स्कूलों से बाहर रहते थे, अब यह संख्या एक प्रतिशत से कम है. साक्षरता दर 2005 में 34 प्रतिशत थी, 2023 में यह 74 प्रतिशत हो गई है. साढ़े चार लाख छात्र-छात्रा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ उठा रहे हैं, देश में ऐसा दूसरा उदाहरण नहीं है.
Also Read: बिहार में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? सीजनल फ्लू को लेकर लोगों को किया गया सतर्क
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










