रोहतास में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, अंचलाधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार

Published by : Ragini Sharma Updated At : 22 May 2026 3:24 PM

विज्ञापन

Bihar News: रोहतास जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सासाराम अंचलाधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. आज निगरानी ने दिन में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की.

विज्ञापन

Bihar News: रोहतास जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की. इस कार्रवाई से कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया. छापेमारी के दौरान सासाराम के अंचलाधिकारी आकाश कुमार रौनियार को मोरसराय स्थित उनके किराए के आवास से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया.

सासाराम में आज भ्रष्टाचार के खिलाफ पुलिस को दूसरी पुलिस को यह सफलता मिली है. निगरानी विभाग ने जिले में दो अलग-अलग मामलों में दो सरकारी कर्मियों को गिरफ्तार किया है.

किराए के मकान से हुई गिरफ्तारी

पहले मामले में सिविल सर्जन कार्यालय के एक लिपिक को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया. दूसरे मामले में अंचलाधिकारी को गिरफ्तार किया है.

तीन घंटे बाद दूसरी गिरफ्तारी

पहली कार्रवाई के महज तीन घंटे बाद ही निगरानी टीम ने दूसरी बड़ी सफलता हासिल हुई. सूत्रों के अनुसार, निगरानी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंचलाधिकारी को उनके किराए के मकान से दबोचा. इस अचानक हुई कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया.

जांच और आगे की कार्रवाई जारी

दोनों मामलों में निगरानी विभाग आगे की जांच में जुट गया है. अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read:पॉक्सो एक्ट मामले में बक्सर पुलिस का एक्शन, महिला पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन