पॉक्सो एक्ट मामले में बक्सर पुलिस का एक्शन, महिला पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
thana

Bihar News: बक्सर महिला थाना पुलिस ने नाबालिग से जुड़े पॉक्सो एक्ट मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: (मृत्युंजय सिंह) बक्सर जिले की महिला थाना पुलिस ने नाबालिग से जुड़े एक संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ कांड संख्या 22/26, दिनांक 18 अप्रैल 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 126, 115(2), 76, 351(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 लगाई गई है.

विशेष टीम बनाकर की गई छापेमारी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामला दर्ज होने के बाद महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की, जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं.

पीड़िता के बयान के आधार पर जांच तेज

महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

महिला और बच्चों से जुड़े मामलों में सख्ती

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिला और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर सख्त रवैया अपनाया जा रहा है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी महिला या बच्चे के खिलाफ अपराध की जानकारी मिले तो तुरंत महिला थाना या डायल 112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

मामले में जांच जारी

फिलहाल पुलिस मामले के अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

Also Read:भोजपुर में सीओ पर 1 लाख घूस मांगने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर डीएम के पास पहुंचे पीड़ित

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन