बक्सर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 469 लीटर शराब जब्त, 13 आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

बक्सर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 13 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में शराब जब्त की। जिले में अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस का सख्त रुख जारी है।

विज्ञापन

Buxar Police Special Drive : बक्सर जिले में अपराधियों और शराब तस्करों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, 469.12 लीटर शराब जब्त की गई और वाहन जांच अभियान में 42,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया.

Buxar News : 469 लीटर शराब और दो कार जब्त

पुलिस कार्यालय से जारी रिपोर्ट के अनुसार अभियान के दौरान शराबबंदी कानून के उल्लंघन के मामलों में सबसे अधिक कार्रवाई की गई. शराब सेवन के मामले में आठ तथा शराब बरामदगी के दो मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान 402.12 लीटर विदेशी और 67 लीटर देशी शराब सहित कुल 469.12 लीटर शराब जब्त की गई. साथ ही दो कार भी जब्त की गईं.

वारंट और कुर्की पर भी चला अभिया

विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 15 वारंट और दो कुर्की का निष्पादन किया. वारंट से जुड़े तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

वाहन जांच में ₹42,500 का जुर्माना

यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाकर 42,500 रुपये का जुर्माना वसूला. पुलिस ने नियमों का पालन करने की अपील भी की.

एसपी बोले- जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने कहा कि जिले को अपराध और नशा मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. कानून तोड़ने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
ओंकार नाथ मिश्रा

लेखक के बारे में

By ओंकार नाथ मिश्रा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन