बक्सर में बिजली चोरी का बड़ा खुलासा, मीटर बाईपास कर बिजली जलाते पकड़े गए 4 उपभोक्ता

Author Vinod singh|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर जिले में विद्युत विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. चार उपभोक्ताओं को मीटर बाईपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया है. इन पर कुल 3.28 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है.

विज्ञापन

Buxar Electricity Theft : बक्सर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग की विशेष जांच टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी का पर्दाफाश किया है. जांच के दौरान चार उपभोक्ता मीटर बाईपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़े गए. विभाग ने सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कुल 3.28 लाख रुपये से अधिक का आकलित जुर्माना लगाया है.

विज्ञापन

Buxar News : मीटर बाईपास कर हो रही थी बिजली चोरी

सहायक अभियंता रविराज के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान नोखा मिल, इटाढ़ी रोड निवासी अमलेंदु शेखर मीटर बाईपास कर बिजली का उपयोग करते पाए गए. उन पर 1,39,661 रुपये का जुर्माना लगाया गया.

मित्रलोक कॉलोनी में तीन और मामले पकड़े गए

अशोक नगर स्थित मित्रलोक कॉलोनी में भी तीन उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा गया. निशा देवी पर 56,200 रुपये, मीना देवी पर 64,226 रुपये और सुचित्रा देवी पर 68,239 रुपये का आकलित जुर्माना लगाया गया.

चारों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

सहायक अभियंता ने बताया कि जांच में पुष्टि हुई कि सभी उपभोक्ता घरेलू कनेक्शन से सीधे तार जोड़कर बिजली का उपयोग कर रहे थे. इसके बाद चारों के खिलाफ मुफ्फसिल थाना में बिजली अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई.

विभाग ने दी सख्त चेतावनी

विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए जांच अभियान लगातार जारी रहेगा. उपभोक्ताओं से वैध तरीके से बिजली उपयोग करने की अपील करते हुए विभाग ने चेतावनी दी कि बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन