बक्सर में 'सेफ कॉरिडोर' पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ब्रह्मपुर में 403 लीटर और नावानगर में शराब से भरा ट्रक जब्त

Author Santosh Kant|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

बक्सर जिले में पुलिस और उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ब्रह्मपुर में एक कार से 403 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जबकि नावानगर में शराब से लदा एक ट्रक जब्त किया गया. पुलिस तस्करों के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Buxar Liquor Smuggling Crackdown : बक्सर जिले में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग ने संयुक्त अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है. ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में एक सुजुकी कार से 403 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जबकि नावानगर थाना पुलिस ने शराब से लदा एक ट्रक जब्त किया. पुलिस का कहना है कि तस्करों के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है.

Buxar News : ब्रह्मपुर में घेराबंदी, 403 लीटर विदेशी शराब बरामद

गुप्त सूचना के आधार पर ब्रह्मपुर थाना पुलिस ने देर रात घेराबंदी कर एक तेज रफ्तार सुजुकी कार को रोक लिया. पुलिस को देखते ही चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. तलाशी के दौरान कार से 403 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया.

दो अन्य कारों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार शराब तस्करों के काफिले में दो अन्य कारें भी शामिल थीं, जो कार्रवाई के दौरान चकमा देकर निकल गईं. फरार वाहनों और उनसे जुड़े तस्करों की पहचान कर उनकी तलाश में छापेमारी जारी है.

नावानगर में शराब से लदा ट्रक पकड़ा गया

इसी अभियान के दौरान नावानगर थाना पुलिस ने सघन वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका. जांच में ट्रक विदेशी शराब के कार्टनों से भरा मिला. पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है तथा शराब की खेप के स्रोत और गंतव्य की जांच कर रही है.

एसडीपीओ बोले- तस्करों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे

डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने कहा कि पुलिस और उत्पाद विभाग संयुक्त रूप से शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि चक्की-गायघाट सहित किसी भी इलाके में शराब तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. फरार तस्करों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.


विज्ञापन
Santosh Kant

लेखक के बारे में

By Santosh Kant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन