भोजपुर में सीओ पर 1 लाख घूस मांगने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर डीएम के पास पहुंचे पीड़ित

Updated:
विज्ञापन
bhojpur-dm-janta-darbar

भोजपुर डीएम का जनता दरबार

Arrah News: भोजपुर जिले के उदवंतनगर अंचल में महादलित मुसहर समाज के लोगों ने अंचलाधिकारी पर जमीन की ऑनलाइन राजस्व रसीद काटने के बदले एक लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है. परेशान परिवार न्याय की गुहार लेकर जिलाधिकारी के जनता दरबार पहुंचे.

विज्ञापन

Arrah News: (नरेन्द्र प्रसाद सिंह) भोजपुर जिले के आरा में उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब महादलित मुसहर समाज के कई लोग जिलाधिकारी के जनता दरबार में हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाने पहुंचे. लोगों ने आरोप लगाया कि उदवंतनगर अंचलाधिकारी जमीन की ऑनलाइन राजस्व रसीद काटने के बदले एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं. पीड़ितों ने कहा कि वे बेहद गरीब परिवार से आते हैं और इतनी बड़ी रकम देना उनके बस की बात नहीं है. उनकी फरियाद सुनकर जनता दरबार में मौजूद अधिकारी भी कुछ देर के लिए सन्न रह गए.

सरकार ने दी थी जमीन, अब हो रहा अधिग्रहण

बताया जा रहा है कि बिहार सरकार ने नियमों के तहत महादलित परिवारों को जमीन उपलब्ध कराई थी. अब पटना-आरा-सासाराम फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 119ए के निर्माण के लिए इस जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है. भूमि अधिग्रहण के बदले प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाना है। इसके लिए संबंधित विभाग की ओर से नोटिस भी जारी किया गया है.

मुआवजे के लिए मांगी गई ऑनलाइन रसीद

पीड़ित परिवारों का कहना है कि मुआवजा प्रक्रिया पूरी करने के लिए विभाग ने जमीन की ऑनलाइन राजस्व रसीद अनिवार्य बताई है. लेकिन अब तक उनकी जमीन की ऑनलाइन रसीद नहीं कट सकी है. परिवारों को चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन रसीद नहीं देने पर जमीन को दोबारा विभाग के खाते में वापस किया जा सकता है.

सीओ पर रिश्वत मांगने का आरोप

महादलित परिवारों का आरोप है कि जब वे अपनी समस्या लेकर उदवंतनगर अंचलाधिकारी के पास पहुंचे तो उन्हें डांट-फटकार कर भगा दिया गया. आरोप है कि अंचलाधिकारी ने कहा कि एक लाख रुपये दोगे तभी ऑनलाइन रसीद बनेगी. इसके बाद निराश परिवारों ने जिलाधिकारी के जनता दरबार में पहुंचकर कार्रवाई की मांग की.

जांच और कार्रवाई की उठी मांग

मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल बढ़ गई है. अब लोगों की नजर जिलाधिकारी की कार्रवाई पर टिकी है कि आखिर गरीब महादलित परिवारों को न्याय कब मिलेगा और रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच कैसे होगी.

Also Read: कर्मनाशा नहर किनारे मिला मानव सिर का कंकाल, कृष्ण मुरारी हत्याकांड से जुड़ने की आशंका

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन