कर्मनाशा नहर किनारे मिला मानव सिर का कंकाल, कृष्ण मुरारी हत्याकांड से जुड़ने की आशंका

Updated:
विज्ञापन
pani

Bihar News: रामगढ़ थाना क्षेत्र में कर्मनाशा मुख्य नहर किनारे मानव सिर का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस इस मामले को चर्चित कृष्ण मुरारी परिवार हत्याकांड से जोड़कर जांच कर रही है.

विज्ञापन

Bihar News:(रंजय जायसवाल) कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुरा-क्षत्रपुरा कर्मनाशा मुख्य नहर किनारे शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब लोगों ने एक मानव सिर का कंकाल पड़ा देखा.घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बन गया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद रामगढ़ थाना अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने बरामद मानव सिर के कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच में जुटी हुई है.

कृष्ण मुरारी हत्याकांड से जोड़कर देख रही पुलिस

प्रथम दृष्टया पुलिस इस कंकाल को चर्चित कृष्ण मुरारी परिवार हत्याकांड से जोड़कर देख रही है. आशंका जताई जा रही है कि बरामद सिर हत्या के शिकार दो बच्चों में से किसी एक का हो सकता है. गौरतलब है कि इससे पहले हत्याकांड के आरोपी विकास गुप्ता की निशानदेही पर पुलिस अकोढ़ी नदी पुल के नीचे बच्चों के सिर की तलाश में कई दिनों तक अभियान चला चुकी है.

डीएनए जांच के बाद होगी पहचान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद कंकाल की वास्तविक पहचान मेडिकल जांच और डीएनए टेस्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. अधिकारियों के अनुसार अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि बरामद कंकाल कृष्ण मुरारी हत्याकांड से जुड़ा है या किसी अन्य घटना से. वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

इलाके में दहशत का माहौल

मानव सिर मिलने की घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है. लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं, जबकि पुलिस मामले की हर कड़ी को जोड़ने और सच्चाई तक पहुंचने में जुटी हुई है.

Also Read: बक्सर में पीपापुल से गंगा में युवती ने लगाई छलांग, SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन