बक्सर में पीपापुल से गंगा में युवती ने लगाई छलांग, SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

Updated:
विज्ञापन

Bihar News: भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत कारनामेपुर थाना क्षेत्र के लालुडेरा पंचायत स्थित कदम डेरा गांव निवासी 19 वर्षीय युवती राजमुंत्री कुमारी ने गंगा नदी में छलांग लगा दी. घटना के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है

विज्ञापन

Bihar News:(संतोष) भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत कारनामेपुर थाना क्षेत्र की लालुडेरा पंचायत स्थित कदम डेरा गांव निवासी 19 वर्षीया युवती राजमुंत्री कुमारी ने बिहार घाट स्थित पीपापुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी. घटना के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. युवती के नदी कूदने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने युवती की खोजबीन शुरू की, हालांकि, उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया. सूचना पर नैनीजोर थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बैठा, ब्रह्मपुर सीओ खुशबू खातून भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों के अनुसार, एसडीआरएफ की टीम ने गंगा नदी में खोजबीन की, लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण युवती का कोई पता नहीं चल पाया. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शुक्रवार को भी एसडीआरएफ की टीम युवती की तलाश कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

युवती की शादी की तैयारी में जुटे थे परिजन

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, नदी में छलांग लगाने वाली युवती राजमुंत्री कुमारी, हृदयानंद यादव की पुत्री थी और वह ग्रेजुएशन (स्नातक) की छात्रा थी. परिजनों ने बताया कि युवती की शादी तय हो चुकी थी और दो-तीन महीनों के बाद उसके हाथ पीले होने वाले थे. घर में शादी की तैयारियां भी धीरे-धीरे शुरू हो रही थीं, लेकिन इस बीच अचानक घटी इस अप्रत्याशित घटना ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया है. माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घरेलू विवाद में आत्महत्या की आशंका

घरेलू विवाद के कारण आत्मघाती कदम उठाने की आशंका स्थानीय स्तर पर मिल रही है. जानकारी के अनुसार, घर में किसी बात को लेकर आपसी कलह एवं विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि इसी विवाद और मानसिक तनाव के कारण वह आत्महत्या की नीयत से नैनीजोर के बिहार घाट पहुंची और गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे गंगा नदी में कूद गयी. हालांकि, अब तक युवती का शव बरामद नहीं किया गया है.

Also Read:बिहार में पंचायत चुनाव से पहले कुर्सी की जंग तेज, समर्थन जुटाने के लिए मैदान में उतरे उम्मीदवार

विज्ञापन
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन