आरा : कम बारिश के बावजूद किसानों का कमाल, 99.2% धान बिचड़ा लगाने का लक्ष्य हुआ पूरा

Updated:
विज्ञापन
जिले में धान का बिचड़ा लगाने का काम लगभग हो गया है पूरा

सांकेतिक तस्वीर

Arrah News : आरा जिले में धान का बिचड़ा लगाने का काम लगभग पूरा हो गया है। कम बारिश के बावजूद नहर और बोरिंग के सहारे किसानों ने लक्ष्य को हासिल कर लिया है.

विज्ञापन

Arrah News : आरा जिले में धान का बिचड़ा लगाने का काम लगभग पूरा हो गया है. इससे किसानों में खुशी की लहर है. हालांकि, इस वर्ष बारिश सामान्य से काफी कम हुई है, फिर भी नहर एवं बोरिंग के सहारे किसानों ने अपना बिचड़ा लगाने का काम पूरा कर लिया है. यह आंकड़ा 8 जुलाई 2026 तक का है, जिसके अनुसार जिले में धान का बिचड़ा लगाने का लक्ष्य 99.2 प्रतिशत तक हासिल कर लिया गया है. जिले के कुल 14 प्रखंडों में से अधिकांश में शत-प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है, जिससे सूखे के संकट के बीच भी खेती को रफ्तार मिली है.

भोजपुर में धान के बिचड़े का प्रखंडवार लक्ष्य एवं उपलब्धि

जिले में धान के बिचड़े को लेकर प्रखंडवार लक्ष्य और उसके मुकाबले हासिल की गई उपलब्धि के आंकड़े इस प्रकार हैं:

प्रखंडलक्ष्य (हेक्टेयर में)उपलब्धि (हेक्टेयर में)प्रतिशत
अगिआंव875.7875.7100
आरा475.245295.01
बड़हरा239.7239.7100
बिहिया637.5637.5100
चरपोखरी800800100
गड़हनी756.568290.02
जगदीशपुर1748.61748.6100
कोईलवर705.5705.5100
पीरो1685.41685.4100
सहार800800100
संदेश524.5524.5100
शाहपुर378.7378.7100
तरारी1410.51410.5100
उदवंतनगर1138.11138.01100
कुल12175.912078.199.2

मानसून की बेरुखी से जिले में वर्षापात की स्थिति चिंताजनक

बिचड़े का लक्ष्य भले ही पूरा हो गया हो, लेकिन जिले में वर्षापात की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है. जून और जुलाई दोनों महीनों में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है. जिले में जून और 10 जुलाई तक के वर्षापात की वास्तविक स्थिति और उसका विचलन प्रतिशत इस प्रकार है:

  • जुलाई माह का सामान्य वर्षापात: 334.60 मिमी
  • 10 जुलाई तक सामान्य वर्षापात: 107.94 मिमी
  • 10 जुलाई तक वास्तविक वर्षापात: 18.36 मिमी
  • जुलाई माह का विचलन प्रतिशत में: 82.53 प्रतिशत (कम)
  • जून माह का सामान्य वर्षापात: 108.70 मिमी
  • 30 जून तक सामान्य वर्षापात: 108.70 मिमी
  • 30 जून तक का वास्तविक वर्षापात: 41.44 मिमी
  • जून माह का विचलन प्रतिशत में: 61.87 प्रतिशत (कम)


विज्ञापन
Narendra Prasad Sin

लेखक के बारे में

By Narendra Prasad Sin

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन