आरा : तरारी में एमडीएम, पठन-पाठन और नवोदय परीक्षा पर फोकस, बीडीओ कुंदन कुमार ने दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

Arrah News : आरा के तरारी प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार ने सभी सीआरसीसी, समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने मध्याह्न भोजन, नवोदय विद्यालय परीक्षा तैयारी और शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया.

विज्ञापन

Arrah News : आरा के तरारी प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का प्रभार मिलने के बाद उन्होंने सभी सीआरसीसी (CRCC), संकुल समन्वयकों एवं संचालकों के साथ पहली समीक्षा बैठक की. बैठक में सरकारी विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, पठन-पाठन और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी संचालन को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई. बैठक के दौरान बीडीओ ने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) का गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

नवोदय विद्यालय परीक्षा और पठन-पाठन पर जोर

उन्होंने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय में अधिक से अधिक छात्रों के आवेदन एवं चयन के लिए विशेष अभियान चलाया जाए तथा विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी कराई जाए. इसके अलावा विद्यालयों में त्रैमासिक परीक्षा का समय पर संचालन, नियमित पठन-पाठन, शिक्षकों की उपस्थिति और शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया गया. उन्होंने सभी सीआरसीसी एवं संकुल समन्वयकों को अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया.

लापरवाही बरतने पर बीडीओ ने दी कड़ी चेतावनी

बीडीओ कुंदन कुमार ने कहा कि यदि किसी भी विद्यालय में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो उसकी सूचना फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विद्यालय संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी विद्यालयों का समय पर संचालन, नियमित पठन-पाठन और सरकार के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए.


विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन