Hajipur News : राहुल गांधी से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजीत पंडित, सामाजिक न्याय एवं वंचित वर्गों के अधिकारों पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलते वैशाली कांग्रेस जिला अध्यक्ष रंजीत पंडित

Hajipur News : अति पिछड़ा और वंचित समाज के अधिकारों को लेकर दिल्ली में हुई अहम बैठक

विज्ञापन

Hajipur News (मनोहर कुमार) : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से रायबरेली में वैशाली जिले के कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण रंजीत पंडित ने मुलाकात की. यह मुलाकात देशभर से पहुंचे वंचित वर्ग के प्रतिनिधिमंडल के साथ आयोजित हुई, जिसमें सामाजिक न्याय, अति पिछड़ा वर्ग, दलित, वंचित एवं कमजोर तबकों के संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, रोजगार, आरक्षण और राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर एवं विस्तृत चर्चा की गई.

सामाजिक न्याय की लड़ाई तेज करने पर जोर

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण रंजीत पंडित ने बताया कि बिहार सहित उत्तर भारत में अति पिछड़ा एवं वंचित समाज की सामाजिक-राजनीतिक चुनौतियों को विस्तार से रखते हुए उन्होंने कहा कि आज भी समाज का बड़ा वर्ग अधिकारों और अवसरों से वंचित है, जिसे न्याय दिलाने की आवश्यकता है. प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न राज्यों से आए सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल थे, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में वंचित समाज की स्थिति, जातीय जनगणना, आरक्षण व्यवस्था की मजबूती तथा पंचायत से संसद तक वंचित वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग उठाई. जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता के साथ सुना तथा सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि यह मुलाकात सामाजिक न्याय और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल साबित होगी.

Also Read : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने गृह विभाग के नए सचिव

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन