गर्मी का कहर: रोहतास में 43 डिग्री तापमान में बेहाल लोग, बुनियादी सुविधाओं की कमी से जनजीवन प्रभावित
Bihar News: (संदेश जायसवाल) रोहतास में पड़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बावजूद यात्रियों के लिए एक भी यात्री शेड उपलब्ध नहीं है. इसके कारण लोगों को धूप में खड़े होकर बस और ऑटो का इंतजार करना पड़ता है. नगर […]
Bihar News: (संदेश जायसवाल) रोहतास में पड़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बावजूद यात्रियों के लिए एक भी यात्री शेड उपलब्ध नहीं है. इसके कारण लोगों को धूप में खड़े होकर बस और ऑटो का इंतजार करना पड़ता है. नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार, बस पड़ाव, अस्पताल मोड़ और चौक-चौराहों पर रोजाना सैकड़ों लोग यात्री वाहनों का इंतजार करते हैं. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग पेड़ों की छांव या दुकानों के सामने बैठकर समय गुजारने को मजबूर हैं.
आपके शहर में
बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को हो रही है. धूप में लंबे समय तक खड़े रहना उनके स्वास्थ्य पर भी असर डाल रहा है. लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत गठन के बाद विकास के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन आज तक यात्री शेड जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है.
दुकानदारों को भी हो रही समस्या
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि यात्री शेड नहीं होने के कारण लोग धूप से बचने के लिए उनकी दुकानों के सामने बैठ जाते हैं, जिससे ग्राहकों के आने-जाने में भी परेशानी होती है। इससे उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है. कन्हैया शर्मा, अरविंद चौरसिया और रमन कुमार गुप्ता सहित स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द प्रमुख चौक-चौराहों पर यात्री शेड निर्माण की मांग की है.
जल्द निर्माण का आश्वासन : कार्यपालक पदाधिकारी
नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक भारती ने बताया कि नगर क्षेत्र में यात्री शेड निर्माण को लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रमुख स्थानों पर यात्री शेड का निर्माण कराया जाएगा, ताकि लोगों को गर्मी और बारिश दोनों में राहत मिल सके. उन्होंने यह भी बताया कि अंचल कार्यालय से जमीन उपलब्ध कराने के लिए एनओसी की मांग की गई है. एनओसी प्राप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए