शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बिहार से बंगाल तक पहुंची जांच; STF आरोपी को लेकर बंगाल हुई रवाना

Bhar News: पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच में बड़ा अपडेट सामने आया है. पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने बक्सर सेंट्रल जेल से एक आरोपी को रिमांड पर लेकर कोलकाता रवाना किया है.
Bihar News: (मृत्युंजय) शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच में पश्चिम बंगाल एसटीएफ को महत्वपूर्ण सफलता मिली है. जांच के दौरान सामने आए सुरागों के आधार पर एसटीएफ की टीम गुरुवार को बक्सर सेंट्रल जेल पहुंची और वहां बंद एक आरोपी को रिमांड पर लेकर अपने साथ कोलकाता ले गई. एसटीएफ की इस कार्रवाई से पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है और जांच को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं.
आरोपी की पहचान संजय राय के रूप में
गिरफ्तार और रिमांड पर लिए गए आरोपी की पहचान संजय राय के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जमानियां थाना क्षेत्र के मतसा गांव का निवासी है. बताया जा रहा है कि वह फिलहाल किसी अन्य मामले में बक्सर सेंट्रल जेल में बंद था.
सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान पश्चिम बंगाल एसटीएफ को इस हत्याकांड से जुड़े कई अहम सुराग मिले, जिनमें संजय राय का नाम सामने आया. इसके बाद टीम ने न्यायालय में रिमांड की अर्जी दाखिल की.
कोर्ट की अनुमति के बाद एसटीएफ ने की कार्रवाई
न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद पश्चिम बंगाल एसटीएफ की टीम बक्सर सेंट्रल जेल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को अपने साथ लेकर रवाना हो गई. टीम उसे कोलकाता ले गई, जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी.
शराब मामले में जेल में था आरोपी
जानकारी के अनुसार, करीब दस दिन पहले संजय राय को बिहार पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र से शराब के साथ गिरफ्तार किया था. इसी मामले में उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया था और वह बक्सर सेंट्रल जेल में बंद था. इसी दौरान पश्चिम बंगाल पुलिस को उसके खिलाफ जांच में महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके आधार पर उसे रिमांड पर लिया गया.
हत्याकांड से जुड़े तार जोड़ने में जुटी एसटीएफ
सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल एसटीएफ के पास ऐसे कई साक्ष्य हैं, जो इस चर्चित हत्याकांड में आरोपी की संभावित संलिप्तता की ओर इशारा करते हैं। फिलहाल टीम कोलकाता में उससे पूछताछ कर पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. जांच एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही हैं, ताकि हत्याकांड की पूरी साजिश का खुलासा किया जा सके.
Also Read:रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मादक पदार्थ तस्करी का खुलासा, छापेमारी में एक गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










