जमीन पर बैठ कर करनी पड़ रही पढ़ाई

Published at :14 Sep 2016 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन पर बैठ कर करनी पड़ रही पढ़ाई

राजपुर : स्थानीय प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय छपरा में छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए सुविधाओं का अभाव है. इस कारण बच्चों का मन पढ़ने में नहीं लगता. वहीं खेलने के लिए विद्यालय में न तो किसी प्रकार के उपकरण है और न ही स्कूल के पास जमीन है. इस कारण बच्चों को खेलने के लिए […]

विज्ञापन

राजपुर : स्थानीय प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय छपरा में छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए सुविधाओं का अभाव है. इस कारण बच्चों का मन पढ़ने में नहीं लगता. वहीं खेलने के लिए विद्यालय में न तो किसी प्रकार के उपकरण है और न ही स्कूल के पास जमीन है. इस कारण बच्चों को खेलने के लिए विद्यालय से काफी दूर जाना पड़ता है. एमडीएम के समय जब बच्चे खेलने के लिए दूर चले जाते हैं, तो वापस काफी देर बाद आते हैं. इससे उनका पढ़ाई बाधित हो रही है.

अभिभावक केशो प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार आदि लोगों ने बताया कि स्कूल का पूरा सिस्टम फेल है़ 10 बजे तक भी शिक्षक नहीं पहुंच पाते है. एमडीएम के समय खाना खाने के बाद बच्चे खेलते ही रह जाते हैं. दोबारा पठन-पाठन शुरू नहीं होता है. उन्होंने बताया कि पूर्व के प्रधानाध्यापक सुरेश राम द्वारा राशि का दुरूपयोग किया गया. इससे भवन का कार्य आज भी अधूरा है. वर्तमान प्रधानाध्यापक आलोक कुमार ने बताया कि पहले की व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है. शिक्षकों पर समय से आने का दबाव है. चहारदीवारी नहीं होने से परेशानी हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन