सभी चौक-चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Sep 2016 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

एहतियात. बकरीद को लेकर चौकस होगी शहर की सुरक्षा जिले में 350 दंडाधिकारियों व पांच हजार पुलिस बलों की होगी तैनाती सासाराम नगर : जिले में बकरीद को लेकर प्रशासन की तरफ से अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गयी है़ शहर के सभी मुख्य चौक-चौरहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाया जायेगा. जिले में 350 दंडाधिकारियों की नियुक्ति […]
विज्ञापन
एहतियात. बकरीद को लेकर चौकस होगी शहर की सुरक्षा
जिले में 350 दंडाधिकारियों व पांच हजार पुलिस बलों की होगी तैनाती
सासाराम नगर : जिले में बकरीद को लेकर प्रशासन की तरफ से अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गयी है़ शहर के सभी मुख्य चौक-चौरहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाया जायेगा. जिले में 350 दंडाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है. जिले में लगभग पांच हजार पुलिस बलों की तैनाती की जायेगी. पर्व के दौरान शहर में लोगों के बीच सादे लिबास में पुलिस कड़ी नजर रखेगी. हाल के दिनों में डेहरी में हुई घटना से सबक लेते हए प्रशासन सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने के लिए खास रणनीति पर अभेद सुरक्षा व्यवस्था कर रही है. खास कर सासाराम, डेहरी, चेनारी, बिक्रमगंज,
तिलौथू, नासरीगंज पर प्रशासन की खास नजर है. जिले के मुख्य चौक-चौराहा व भीड़-भाड़ वाले जगहों पर रविवार की शाम तक कैमरा लगा दिये जायेंगे. 14 सितंबर तक कैमरे के माध्यम से पर प्रशासन की नजर रहेगी. हर गतिविधि की जानकारी डीएम को दंडाधिकारी समय-समय पर देते रहेंगे. आपत्तिजनक गतिविधि पर पुलिस तत्काल कारवाई करेगी.
डेहरी की घटना से सबक: हाल के दिनों में डेहरी में हुई घटना से सबक लेते हुए प्रशासन अब तक की सबसे पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने जा रही है. अब तक ऐसी सुरक्षा व्यवस्था जिले में नहीं हुई थी. शहर के हर एक मकान व चौक-चौराहे पर पुलिस की नजर रहेगी. धार्मिक भावना भड़काने, भड़काउ नारा लगाने वालों पर पुलिस ऑन स्पॅाट कार्रवाई करेगी. सभी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे. संवेदनशील क्षेत्रों के चौक-चौराहों पर पुलिस बल के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं व नगर पूजा समिति व मुहर्रम कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगी.
सादे लिबास में ड्यूटी करेंगे पुलिसकर्मी
एसडीओ की विशेष जिम्मेवारी
11 सितंबर की शाम से ही जिले में 350 दंडाधिकारियों की तैनाती कर दी जायेगी. प्रत्येक दंडाधिकारी के साथ चार एक का पुलिस बल की नियुक्त किया गया है़ इसके अतिरिक्त लगभग पांच हजार पुलिस के जवान जिले की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने में लगेंगे. जिले के सभी एसडीओ अनुमंडल क्षेत्र में शांति व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. विशेष परिस्थिति में एसपी व डीएम को जानकारी दे निर्देश लेंगे. थानाध्यक्ष अपने पड़ोस के थानाध्यक्षों के संपर्क में रहेंगे. जरूरत पड़ने पर बिना समय गंवाये सहयोग के लिए तैयार रहेंगे. समाहरणालय व अनुमंडल कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है.
किसी को नहीं बनने दिया जायेगा बाधक
डेहरी की घटना के बाद बकरीद पर्व को ले कर जिले में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी. सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने व आपत्तिजनक गतिविधि में शामिल पाये जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी. जाति-धर्म, अमीर-गरीब के मामले को सुरक्षा व शांति के रास्ते में बाधक नहीं बनने दिया जायेगा. इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है.
अनिमेष कुमार पराशर ,डीएम रोहतास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










