मुख्य नाले का नहीं हुआ जीर्णोद्धार

Published at :11 Sep 2016 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्य नाले का नहीं हुआ जीर्णोद्धार

डेहरी-डालमियानगर नगर पर्षद के वार्ड 36 में भी सबसे बड़ी समस्या मुख्य नाले की सफाई का नहीं होना है. इसके कारण ही जगह-जगह पानी जमा रहता है. गलियों की नालियां कच्ची होने से लगा रहता है गंदगी का अंबार हल्की बारिश में भी जमा हो जाता है पूरा पानी डस्टबीन के अभाव में जहां-तहां फेंकते […]

विज्ञापन

डेहरी-डालमियानगर नगर पर्षद के वार्ड 36 में भी सबसे बड़ी समस्या मुख्य नाले की सफाई का नहीं होना है. इसके कारण ही जगह-जगह पानी जमा रहता है.

गलियों की नालियां कच्ची होने से लगा रहता है गंदगी का अंबार
हल्की बारिश में भी जमा हो जाता है पूरा पानी
डस्टबीन के अभाव में जहां-तहां फेंकते हैं कूड़ा
डेहरी : नगर पर्षद का वार्ड 36 अन्य वार्डों की तरह ही गंदगी व जलजमाव सहित समस्याओं से लोग जुझ रहे हैं. नाली में इस कदर कूड़ा जमा है कि हल्की बारिश में जलजमाव से लोग त्रस्त हैं. डस्टबीन के अभाव में लोग जहां-तहां कूड़ा फेंक देते हैं. कूड़े का उठाव समय से नहीं होने से दुर्गंध उठ रहा है़ इसके कारण लोगों का रहना दुश्वार हो गया है. कई घरों में अभी भी शौचालय नहीं है. इसके कारण लोगों को बाहर जाना पड़ता है. उक्त वार्ड के कुछ क्षेत्रों में सड़क व नालियां पीसीसी रहते हुए भी मुख्य नाले का जीर्णोद्धार नहीं होने से अन्य नालियां भी बजबजा रही है.
वहीं उक्त वार्ड में पड़ने वाला स्लम एरिया का भी हाल खराब है़ शौचालय तो बना है, लेकिन कई शौचालयों की हालत खस्ता है. कितने के दरवाजे व शेड तेज आंधी में उड़ गये. उक्त वार्ड में बाबूगंज मोड़ से बारह पत्थर की ओर जाने वाले रास्ते में पीसीसी है. लेकिन, नालियों में उफान आने से सड़क पर पानी चला आता है.
उक्त वार्ड में राशन कार्ड का भी वहीं हाल है. पार्षद की मानें तो अपने पूरा होने वाले पांच साल के कार्यकाल में उक्त वार्ड में डेढ़ करोड़ की लागत से रोड व नाली का पीसीसी का काम करायी हूं. वार्ड में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रहता है. मतदाताओं की संख्या 45 सौ है व जनसंख्या सात हजार है. 20 सोलर लाइट है. इसमें तीन खराब है. एलइडी लाइट नहीं लगा है. उक्त वार्ड में दो सरकारी प्राथमिक विद्यालय है. आंगनबाड़ी की संख्या तीन है. पार्षद की माने तो बारह पत्थर दुर्गा मंदिर के समीप नाला के ढक्कन का जीर्णोद्धार कराया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन