पोस्टऑफिस चौक व फुटपाथ पर फुटकर विक्रेताओं का कब्जा

Published at :22 Aug 2016 3:25 AM (IST)
विज्ञापन
पोस्टऑफिस चौक व फुटपाथ पर फुटकर विक्रेताओं का कब्जा

आये दिन जाम में फंस रहे शहरवासी सासाराम : शहर के सबसे भीड़ भाड़ वाला पोस्ट ऑफिस चौक का फुटपाथ फुटकर विक्रेताओं के अतिक्रमण का शिकार हो गया है. इसके कारण चौराहा पर रोजना घंटों जाम लगा जाता है. होमगार्ड के जवान को फुटपाथ से ठेला हटवाने का जिम्मा दिया गया है. परंतु उनके मस्ती […]

विज्ञापन

आये दिन जाम में फंस रहे शहरवासी

सासाराम : शहर के सबसे भीड़ भाड़ वाला पोस्ट ऑफिस चौक का फुटपाथ फुटकर विक्रेताओं के अतिक्रमण का शिकार हो गया है. इसके कारण चौराहा पर रोजना घंटों जाम लगा जाता है. होमगार्ड के जवान को फुटपाथ से ठेला हटवाने का जिम्मा दिया गया है. परंतु उनके मस्ती के कारण सड़कों पर ठेला प्रतिदिन रहे हैं. इसका खामियाजा शहरवासियों को प्रतिदिन जाम के झाम में फंस कर भुगतना पड़ रहा है.
सड़क के किनारे फुटकर विक्रेताओं के द्वारा अवैध कब्जा कर दिये जाने के कारण राहगीरों को पैदल चलने में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय निवासी ललन सिंह ने कहा आये दिन वाहनों की जाम व दूसरे अतिक्रमण दुकान से काफी परेशानी होती है. स्कूली बच्चों को ज्यादा परेशानी होती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन