बिजली देनेवाले पानी से परेशान

Published at :20 Aug 2016 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली देनेवाले पानी से परेशान

बरसात की शुरुआत से ही जलजमाव से त्रस्त हैं बिजली काॅलोनीवासी सासाराम(शहर) : शहर के सरकारी कॉलोनियों में से सबसे पुराने बिजली बोर्ड कॉलोनी में रहनेवाले लोग नारकीय जीवन गुजार रहे हैं. तीन-चार वर्ष से बरसात में जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है़ वर्तमान में हालात बहुत ही खराब हो चुके हैं. […]

विज्ञापन
बरसात की शुरुआत से ही जलजमाव से त्रस्त हैं बिजली काॅलोनीवासी
सासाराम(शहर) : शहर के सरकारी कॉलोनियों में से सबसे पुराने बिजली बोर्ड कॉलोनी में रहनेवाले लोग नारकीय जीवन गुजार रहे हैं. तीन-चार वर्ष से बरसात में जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है़ वर्तमान में हालात बहुत ही खराब हो चुके हैं. पूरी काॅलोनी में पानी जमा हो चुका है़
लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. पुरुष कर्मचारी तोकिसी तरह गंदे पानी में चल कर दफ्तर पहुंच जा रहे हैं. कॉलोनी के बच्चों व महिलाओं की स्थिति घर से निकलने वाली नहीं है़ बच्चे भी स्कूल जाने से कतरा रहे हैं. महिलाएं कॉलोनी की सड़क पर पानी के कारण बाहर नहीं निकल रही. कई र्क्वाटरों में पानी घूस चुका है.
विषैले जंतुओं का भय बना रह रहा है. कर्मचारियों का कहना है कि हमलोगों को रोशनी देने वाले है, लेकिन हमारी समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है. प्रतिदिन हालात बदतर होते जा रहे हैं.
नये निर्माण से समस्या और बढ़ी: बिजली बोर्ड काॅलोनी बेदा के आस-पास कई मुहल्ले बस गये हैं. इन मुहल्लों में बेतरतीब ढंग से बने मकान आज कॉलोनी के लिए घातक सिद्ध हो रहे है.
कॉलोनी के पानी निकासी का मार्ग लगभग अवरुद्ध हो चुका है. बरसात के शुरुआत से अंत के कई माह बाद तक कॉलोनी में जलजमाव बना रहता है. पानी के सड़ांध से घरों में रहना मुश्किल हो जाता है.
जलनिकासी के लिए हो चुकी है झड़प : पिछले वर्ष कॉलोनी काे जलजमाव से मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने सीओ के नेतृत्व में नगर पर्षद की टीम भेजी थी. उस समय नयी बस्तियों के लोगों ने जलनिकासी के लिए सफाई नहीं करने दिया था. काफी हुज्जत के बाद पुरानी जीटी रोड के किनारे की चाट भूमि को काटा जा सका था. इससे विद्युत बोर्ड काॅलोनी के निवासियों को जलजमाव से थोड़ी राहत मिली थी. इस बार सावन में भारी बारिश ने काॅलोनी की स्थिति को बदतर कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन