बारिश से मेला पड़ा फीका

सासाराम (नगर) : सुबह से कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश ने मां ताराचंडी धाम के मेला को फिका कर दिया. उम्मीद से कम भीड़ व उसमें महिला बच्चों की कम संख्या का असर मेला परिसर में लगी दुकानों की बिक्री पर पड़ा.दुकानदार चंदन, अलगू, कामेश्वर, रंजीत आदि ने बताया कि कई वर्ष से हम […]
सासाराम (नगर) : सुबह से कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश ने मां ताराचंडी धाम के मेला को फिका कर दिया. उम्मीद से कम भीड़ व उसमें महिला बच्चों की कम संख्या का असर मेला परिसर में लगी दुकानों की बिक्री पर पड़ा.दुकानदार चंदन, अलगू, कामेश्वर, रंजीत आदि ने बताया कि कई वर्ष से हम लोग धाम में दुकान लगा रहे हैं.
श्रावण मास के अंतिम दिन जम कर भीड़ होती थी. लेकिन, आज सुबह से बारिश हो रही है. मेले में भीड़ तो आयी लेकिन महिला व बच्चों की संख्या काफी कम रही. दुकानदारी प्रभावित हुई है. पूंजी फंसने का डर लग रहा है. मां की कृपा है कि पूर्णिमा से पहले कुछ दुकानदारी हो चुकी है. अब तो दशहरा का ही आसरा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










