डेहरी नगर पर्षद की बैठक में पार्षद व इओ में मारपीट

Published at :17 Aug 2016 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
डेहरी नगर पर्षद की बैठक में पार्षद व इओ में मारपीट

उप मुख्य पार्षद ने इओ पर लगाया बदतमीजी व मारपीट करने का आरोप सुनीता देवी महिला थाने में दर्ज कराने पहुंचीं एफआइआर डेहरी कार्यालय. डेहरी-डालमियानगर नगर पर्षद की मंगलवार को हुई साधारण बैठक में बैठक की कार्रवाई पुस्तिका में अमृत योजना में डेहरी को शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करने […]

विज्ञापन
उप मुख्य पार्षद ने इओ पर लगाया बदतमीजी व मारपीट करने का आरोप
सुनीता देवी महिला थाने में दर्ज कराने पहुंचीं एफआइआर
डेहरी कार्यालय. डेहरी-डालमियानगर नगर पर्षद की मंगलवार को हुई साधारण बैठक में बैठक की कार्रवाई पुस्तिका में अमृत योजना में डेहरी को शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करने का बात लिखने का आग्रह पार्षद जीतेंद्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी ने किया़
इस पर नप के कार्यपालक पदाधिकारी जमाल अख्तर अंसारी व श्री सोनी के बीच कहा सुनी हुई जो, मारपीट में बदल गयी. बीच बचाव कर रहीं उपमुख्य पार्षद सुनीता देवी ने भी गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में शिकायत करने पहुंची. उधर, घायल अवस्था में नगर थाना पहुंचे पार्षद ने कहा कि बैठक के दौरान केवल एक छोटी सी आग्रह कि अमृत योजना में शहर के चयन पर प्रधानमंत्री को इस बैठक के माध्यम से बधाई दी जाये कहने पर मेरी पिटाई कर दी गयी.
मुझे पीटने के अलावे उप मुख्य पार्षद का हाथ पकड़ कर उसे धक्का दिया गया व बदतमीजी करने के साथ-साथ उनके ऊपर भी हाथ चलाया गया. बैठक के दौरान अचानक हुई इस घटना से एक बारगी सारे पार्षद अचंभित हो गये. कुछ पार्षदों ने कड़ी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया.
इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी जमाल अख्तर अंसारी ने कहा कि श्री सोनी हल्ला करते हुए मेरे टेबुल तक पहुंच गये और प्रोसेडिंग रजिस्टर फाड़ने का प्रयास करने लगे. मना करने पर हाथा-पाई करने पर उतारू हो गये. उनके द्वारा मेरे पर लगाये गये आरोप निराधार है.
गौरतलब है कि हाइकोर्ट के निर्देश पर आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए सामग्री वगैरह की खरीद व अन्य बातों को ले कर मंगलवार को नप की साधारण बैठक बुलायी गयी थी. बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुख्य पार्षद शंभु राय ने घटना की निंदा की है. खबर लिखे जाने तक थाना में एफआइआर नहीं हुआ था़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन