डीएसओ क्वार्टर से बरामद चाकू व ब्लेड की होगी फोरेंसिक जांच

सासाराम (नगर) : डीएसओ ने आत्महत्या की या उनकी हत्या हुई, इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग बिहार प्रशासनिक अधिकारी सेवा संघ (बासा) ने सरकार से की है़ गौरतलब है कि सात अगस्त की रात डीएसओ अविनाश कुमार का शव ऑफिसर्स कॉलोनी के क्वार्टर नंबर सी-5 से बरामद हुआ था. जब शव बरामद हुआ उनके […]
सासाराम (नगर) : डीएसओ ने आत्महत्या की या उनकी हत्या हुई, इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग बिहार प्रशासनिक अधिकारी सेवा संघ (बासा) ने सरकार से की है़ गौरतलब है कि सात अगस्त की रात डीएसओ अविनाश कुमार का शव ऑफिसर्स कॉलोनी के क्वार्टर नंबर सी-5 से बरामद हुआ था. जब शव बरामद हुआ उनके दोनों हाथों का नस कटा हुआ था और पूरे कमरे में खून फैला था. पुलिस ने र्क्वाटर का दरवाजा तोड़ कर शव को बरामद की थी.
शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान कर जांच कर रही है़ इनके पूर्व निजी चालक को आत्महत्या का कारण मान डीएसओ के भाई संजय कुमार की प्राथमिकी पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इधर, बांसा के अधिकारी कहते हैं कि डीएसओ के कमरे के दरवाजे में लगी एक कुंडी को अाधार बना कर पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है. यही एक साक्ष्य पुलिस के पास है. उक्त दरवाजे की कुंडी अंदर से लगी थी. उसे शायद खोला नहीं जा सकता. पुलिस ऐसा समझती है. जबकि, हत्या मामले के कई साक्ष्य है. जो उच्चस्तरीय जांच के बाद स्थिति को स्पष्ट कर देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










