रात में नहीं मिलती ग्राहक सेवा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Aug 2016 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

कुव्यवस्था : शहर में विभिन्न बैंकों की 21 एटीएम में से आठ खराब सासाराम (नगर) : बैंक में रुपये निकालने के दौरान होने वाली फजीहत से निजात दिलाने के लिए ही बैंकों ने एटीएम खोला़ इसके बाद लोगों की परेशानी कम हुई और रुपये निकालने में होने वाली दिक्कतों से निजात भी मिली़ लेकिन दूसरी […]
विज्ञापन
कुव्यवस्था : शहर में विभिन्न बैंकों की 21 एटीएम में से आठ खराब
सासाराम (नगर) : बैंक में रुपये निकालने के दौरान होने वाली फजीहत से निजात दिलाने के लिए ही बैंकों ने एटीएम खोला़ इसके बाद लोगों की परेशानी कम हुई और रुपये निकालने में होने वाली दिक्कतों से निजात भी मिली़ लेकिन दूसरी समस्या से ग्राहकों को दो-चार होना पड़ रहा है़
कई बार तो पूरा शहर घुम जाइए कहीं भी आपको रुपये नहीं मिलेगा़ जितने भी बैंक हैं, सभी के एटीएम शहर में लगे हैं. सभी के सामने 24 घंटे सेवा देने का बोर्ड लगा रहता है़ लेकिन, शायद ही कोई एटीएम हो जो पूरी रात खुला मिले़ इसमें से कुछ की हालत तो ऐसी है कि सप्ताह में तीन से चार दिन तक विभिन्न कारणों से जैसे रुपये की कमी, मशीन में खराबी, नेट का लिंक नहीं मिलना आदि कारणों से बंद ही रहता है़ ऐसे में ग्राहक अपने को ठगा महसूस करते हैं.
बुधवार को शहर में 21 एटीएम में से आठ के मशीन खराब मिले. शहर के अधिकतर एटीएम की स्थिति कुछ ऐसी ही थी़ गोलाबाजार स्थित पीएनबी का एटीएम खुला था. वहां गार्ड नहीं था व मशीन भी काम नहीं कर रही थी. रौजा रोड स्थित सिंडिकेट बैंक के एटीएम में रुपये ही नहीं था़ सिविल लाइन में एसबीआइ के एटीएम का शटर गिरा मिला. इसी के समीप बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम का शटर खुला था. रुपये व गार्ड दोनों नहीं थे़
शाम होते ही गिर जाता है शटर
अधिकतर बैंकों ने एटीएम के सामने 24 घंटे सेवा देने का बोर्ड लगा रखा है. लेकिन, इसमें एक स्टेशन परिसर स्थित एटीएम ही 24 घंटे सेवा दे पाती है. इसके बाद की सभी के शटर शाम होने के साथ ही बंद गिर जाते हैं. हालांकि भारतीय स्टेट बैंक के डिप्टी मेनेजर कौशल प्रसाद ने दावा किया कि शहर में एसबीआइ के तीन एटीएम से 24 घंटे सेवा मिल रही है़ अन्य के संबंध में कहा कि सुरक्षा के कारणों से एटीएम रात में बंद करा दी जाती है.
इससे अच्छा तो एटीएम नहीं होता
सिविल लाइंस स्थित एसबीआइ एटीएम के गार्ड रामनारायण सिंह ने बताया कि पैसा डालने के लिए थोड़ी देर के लिए मशीन बंद किया गया है. जबकि, ग्राहक मंतोष, राजकेश्वर, पुनीत आदि ने बताया कि अधिकतर समय एटीएम बंद ही मिलता है. कभी कभी तो मन खीज उठता है. इससे अच्छा था एटीएम ही नहीं होते़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










