डीइओ कार्यालय के 20 कर्मचारी इधर से उधर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jun 2016 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (शहर) : जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के 20 कर्मचारियों का स्थानांतरण क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक ने किया. प्रमंडल स्तरीय कर्मचारियों का राज्य के अलग-अलग स्थानों पर तबादला हुआ है. स्थानांतरित कर्मचारियों में विनय बहादुर को ट्रेनिंग स्कूल मोहनिया, अजय कुमार सिन्हा को विद्यालय निरीक्षक भभुआ, प्रमोद कुमार सिंह को डीइओ कार्यालय भभुआ, सत्यनारायण सिंह […]
विज्ञापन
सासाराम (शहर) : जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के 20 कर्मचारियों का स्थानांतरण क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक ने किया. प्रमंडल स्तरीय कर्मचारियों का राज्य के अलग-अलग स्थानों पर तबादला हुआ है.
स्थानांतरित कर्मचारियों में विनय बहादुर को ट्रेनिंग स्कूल मोहनिया, अजय कुमार सिन्हा को विद्यालय निरीक्षक भभुआ, प्रमोद कुमार सिंह को डीइओ कार्यालय भभुआ, सत्यनारायण सिंह को डीईओ कार्यालय भभुआ, राधेश्याम सिंह को ट्रेनिंग स्कूल बिहिया, प्रेम प्रकाश को डीइओ कार्यालय आरा, अखिलेश्वर कुमार सिंह को डीइओ कार्यालय आरा, अरुण कुमार को डीइओ कार्यालय नालंदा, चंदेश्वर सिंह को डीइओ कार्यालय नालंदा, मोहम्मद बेलाल को बीएनआर स्कूल पटना, मनोज कुमार को डीइओ कार्यालय नालंदा, सुब्रतो बोस को डीइओ कार्यालय नालंदा, रामाश्रय सिंह को डीइओ कार्यालय भभुआ स्थानांतरित किया गया है.
इस संबंध में डइओ डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कार्यालय में रिक्त पदों पर योगदान करने के बाद स्थानांतरित कर्मियों को तीन चार दिन में विरमित किया जायेगा. कई कर्मचारी वर्षों से सासाराम में कार्यरत थे. कई अपना मकान भी बना चुके हैं. जिन्हें अपना स्थानांतरण खलने लगा है. एक कर्मी ने कहा कि बस चार छह माह किसी तरह काटना है फिर यहीं वापसी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










