डाकबंगला मार्केट से गहना ठगनेवाली महिला गिरफ्तार

Published at :19 Jun 2016 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
डाकबंगला मार्केट से गहना ठगनेवाली महिला गिरफ्तार

सासाराम (नगर) : शहर के डाकबंगला मार्केट में शनिवार को नकली गहना दिखा कर ठगी करते एक महिला रंगे हाथ पकड़ी गयी. नगर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि महिला आरा शहर के सिन्हा घाट निवासी समा देवी है. वह दो दिन पहले शिवसागर थाना क्षेत्र के सोनहर गांव की महिला सरिता देवी को झांसा […]

विज्ञापन

सासाराम (नगर) : शहर के डाकबंगला मार्केट में शनिवार को नकली गहना दिखा कर ठगी करते एक महिला रंगे हाथ पकड़ी गयी. नगर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि महिला आरा शहर के सिन्हा घाट निवासी समा देवी है. वह दो दिन पहले शिवसागर थाना क्षेत्र के सोनहर गांव की महिला सरिता देवी को झांसा दे पीतल के गहने से उसकी असली सोने की गहना को बदल ली थी.

एक महिला के सोने की चेन को उड़ाने की फिराक में थी. तभी, स्थानीय दुकानदारों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पूछताछ में इसने अपने एक सहयोगी शिला देवी का नाम बताया जो आरा की ही रहने वाली है. दो वर्षों से दोनों महिला ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को ठगी का शिकार बनाती रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन