अब सासाराम में भी रुकेगी पूर्वा एक्स.

Published at :15 Jun 2016 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
अब सासाराम में भी रुकेगी पूर्वा एक्स.

सासाराम (नगर) : सासाराम स्टेशन पर मंगलवार से पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू हो गया. स्टेशन प्रबंधन वीके रजक ने बताया कि हावड़ा से नयी दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंची. ट्रेन के ठहराव से यात्रियों में खुशी देखी गयी. इस मौके पर रेलवे बोर्ड के अधिकारी व सासाराम सांसद के […]

विज्ञापन
सासाराम (नगर) : सासाराम स्टेशन पर मंगलवार से पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू हो गया. स्टेशन प्रबंधन वीके रजक ने बताया कि हावड़ा से नयी दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंची.
ट्रेन के ठहराव से यात्रियों में खुशी देखी गयी. इस मौके पर रेलवे बोर्ड के अधिकारी व सासाराम सांसद के प्रतिनिधि सोनू राय, एमएस गंधा, धनंजय खंडेलवाल, अजय राय, विजय शंकर राय सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. गौरतलब है कि सांसद छेदी पासवान की पहल पर सोमवार से ही साप्ताहिक गांधीधाम-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू हुआ है. सोनू राय ने बताया कि लोकसभा की कार्यवाही चलने के कारण सांसद इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके. बुधवार को सांसद अप में पूर्वा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर दिल्ली के लिए रवाना करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन