सासाराम मंडल कारा में छापेमारी, मोबाइल बरामद

Published at :01 Jun 2016 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
सासाराम मंडल कारा में छापेमारी, मोबाइल बरामद

सासाराम (नगर) : सासाराम मंडल कारा के कैदी वार्ड में मंगलवार की सुबह जिला प्रशासन ने करीब दो घंटे तक छापेमारी की. इस दौरान कैदियों को मुलाकातियों से मिलने नहीं दिया गया. छापेमारी की भनक टीम के अधिकारियों को नहीं थी. अचानक सुबह छह बजे राज्य मुख्यालय से फोन आते ही टीम का गठन कर […]

विज्ञापन
सासाराम (नगर) : सासाराम मंडल कारा के कैदी वार्ड में मंगलवार की सुबह जिला प्रशासन ने करीब दो घंटे तक छापेमारी की. इस दौरान कैदियों को मुलाकातियों से मिलने नहीं दिया गया.
छापेमारी की भनक टीम के अधिकारियों को नहीं थी. अचानक सुबह छह बजे राज्य मुख्यालय से फोन आते ही टीम का गठन कर एसपी ने छापामारी करने का निर्देश दिये. निश्चित समय पर अधिकारी व पुलिस कर्मी जेल गेट पहुंचे. जेल अधीक्षक विजय अरोड़ा को भी इसकी जानकारी नहीं दी गयी थी. हालांकि, छापेमारी के दौरान अधिकारियों को एक बिना सिम के मोबाइल के अतिरिक्त कुछ नहीं मिला.
छापेमारी टीम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, डीएसपी आलोक रंजन, बीडीओ सासाराम राजु कुमार, नगर थानाध्यक्ष, मुफस्सिल थानाध्यक्ष, मॉडल थानाध्यक्ष व काफी संख्या में सैप के जवान शामिल थे. डीएसपी ने बताया कि मंडल कारा सासाराम में कई कुख्यात अपराधी व नक्सली बंद हैं. पहले भी इस जेल में छापामारी की गयी है. छापामारी के दौरान मोबाइल के अलावा कोई अापत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन