रोहतास प्रखंड में हुआ 60 प्रतिशत मतदान

Published at :27 May 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
रोहतास प्रखंड में हुआ 60 प्रतिशत मतदान

पंचायत चुनाव के नौवें चरण में रोहतास प्रखंड में 60 प्रतिशत मतदान हुआ. हालांकि, नक्सल ग्रस्त इलाके से कहीं से भी किसी तरह की अप्रिय घटना ही सूचना नहीं है. प्रखंड के सभी बूथों पर सात बजे से ही वोट डालने का काम शुरू हो गया. मतदाता दिन भर कड़ी धूप में प्यासे रह कर […]

विज्ञापन
पंचायत चुनाव के नौवें चरण में रोहतास प्रखंड में 60 प्रतिशत मतदान हुआ. हालांकि, नक्सल ग्रस्त इलाके से कहीं से भी किसी तरह की अप्रिय घटना ही सूचना नहीं है.
प्रखंड के सभी बूथों पर सात बजे से ही वोट डालने का काम शुरू हो गया. मतदाता दिन भर कड़ी धूप में प्यासे रह कर भी वोट डालने का इंतजार करते रहे.
हर बूथ पर अधिकारियों ने दिन भर बारी-बारी चक्कर लगाते रहे. चुनाव के दौरान रोहतास एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो, मुकेश, एडीएम ओमप्रकाश पाल के साथ साथ डेहरी एसडीएम अशोक प्रसाद, डेहरी एसडीओ पंकज पटेल पूरा दिन कैंप किये रहे.
मतगणना स्थल की एसडीएम ने की जांच
कोचस. पंचायत चुनाव 2016 के मतों की गणना स्थानीय उच्च विद्यालय में होगी.इसकी तैयारी की समीक्षा एसडीएम सासाराम अमरेंद्र कुमार व एसडीपीओ आलोक रंजन ने की. उन्होंने प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मतगणना के समय पारदर्शिता बनी रहे व मतगणना कर्मी व अभ्यर्थियों को हर हाल संतुष्ट करना सुनिश्चित करें. ऐसा निर्देश दिये.
एक बार में अधिकतम 15 काउंटर पर मतों की गणनाकी जायेगी. इसके लिए 15 टेबुल लगाये जाने हैं. जहां, मतगणना में शामिल अभ्यर्थी बांस के बल्ले पर लगे जाली के बाहर खड़े रह कर मतों की गणना देखेंगे. इस मौके पर बीडीओ सुरेंद्र कुमार सिन्हा, सीओ संतोष कुमार आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन