शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग

Published at :24 May 2016 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग

40 हजार नकद सहित लाखों की संपत्ति जल कर राख सासाराम (नगर) : मुफस्सिल थान क्षेत्र के कठडिहरी गांव स्थित एक मकान में सोमवार की सुबह शाॅट सर्किट से आग लग गयी. इसमें 40 हजार नकद सहित लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर स्वाहा हो गयी. जानकारी के अनुसार, रोज की तरह शिवपूजन शर्मा […]

विज्ञापन
40 हजार नकद सहित लाखों की संपत्ति जल कर राख
सासाराम (नगर) : मुफस्सिल थान क्षेत्र के कठडिहरी गांव स्थित एक मकान में सोमवार की सुबह शाॅट सर्किट से आग लग गयी. इसमें 40 हजार नकद सहित लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर स्वाहा हो गयी. जानकारी के अनुसार, रोज की तरह शिवपूजन शर्मा के घर के लोग अपने अपने काम में लगे थे.
तभी, अचानक तेज धुआं घर में भर गया. जब तक माजरा समझ में आता पूरे घर में आग फैल चुका था. किसी तरह घर की महिलाएं बच्चों को ले कर भागी. चीख की आवाज सुन ग्रामीण जुटे ओर समीप के पंप सेट को चालू कर आग बुझाने में लग गये.
ग्रामीणों ने प्रयास कर अाग को आगे बढ़ने से रोक दिया़ हालांकि, शर्माजी के घर का सारा सामान जल कर राख हो गया. शर्मा जी के बेटा रवींद्र ने बताया कि बेटी की शादी के लिए रखा गहना कपड़ा अनाज, बिछावन दो मोबाइल तथा 40 हजार नकद सब कुछ जल गया. पक्के मकान की छत फुस की थी और उसी के सहारे बिजली का तार पूरे घर में बिछाया गया था. जो आग लगने का कारण बना. इस मामले में सीओ विनोद कुमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए कर्मचारी को पीड़ित के भेजा गया है. कर्मचारी की रिपोर्ट पर पीड़ित परिवार को सरकार के निर्देशानुसार सहायता दी जायेगी.
अब कैसे होगी नेहा की शादी
घर में आग लगने के बाद परिवार समक्ष एक प्रश्न खड़ा हो गया है. अब कैसे होगी नेहा बिटिया की शादी. शादी के लिए घर में रखा गहना नकद कपड़ा सहित सभी सामान जल कर स्वाहा हो गये है. नेहा के पिता रवींद्र शर्मा सासाराम के धर्मशाला चौक पर सैलून चला परिवार का खर्च चलाते हैं. दादा शिवपूजन शर्मा से इस उम्र में काम नहीं होता है. कम समय में रुपये का इंतजाम कैसे होगा? जनवरी में ही शादी होनी है.
होनी को कौन टाल सकता
रात में उज्जैन से तीर्थ कर लौटे थे शिवपूजन शर्मा व सुबह मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा. पत्नी कौशल्या के साथ परिवार की खुशहाली की दुआ मांगने उज्जैन से तीर्थ यात्रा कर एक सप्ताह बाद घर पहुंचे. घर के बाहर चबूतरे पर बैठ कर अभी पड़ोसियों से यात्रा की बात कर रहे थे. तभी पत्नी, बहू, पोते-पोती सब रोते चिललाते हुए घर से निकले. पीछे मूड़ कर देखा तो पूरा घर आग की लपट में था यह देख वह मूर्छित हो गिर पड़े.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन