सीआरपीएफ ने वनवासियों में बांटी सामग्री

Published at :13 Apr 2016 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
सीआरपीएफ ने वनवासियों में बांटी सामग्री

अकबरपुर (रोहतास) : कैमूर पहाड़ी की तलहट्टी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय तारडी में सीआरपीएफ ने नयी सुबह सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत 47-बी के समादेष्टा मिथिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में नकटी व भवनवा के वनवासी ग्रामवासियों के बीच खेल सामग्री व वस्त्र बांटे. इस मौका पर श्री सिंह ने वनवासियों का शुक्रिया अदा करते […]

विज्ञापन

अकबरपुर (रोहतास) : कैमूर पहाड़ी की तलहट्टी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय तारडी में सीआरपीएफ ने नयी सुबह सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत 47-बी के समादेष्टा मिथिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में नकटी व भवनवा के वनवासी ग्रामवासियों के बीच खेल सामग्री व वस्त्र बांटे. इस मौका पर श्री सिंह ने वनवासियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आज आप लोगों के सहयोग से ही पहाड़ की तलहट्टी में आप लोगों का सेवा करने हमेशा चला आता हूं.

नकटी व भवनवा के ग्रामीण पहले की शिविर में लाभ उठाने से वंचित रह गये थे. इस लिए खास कर आज उन्हीं दो गांवों के लिए यह प्रोग्राम आयोजित किया गया है. एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने लोगों को हर कदम पर प्रशासन का साथ निभाने का वादा लिया और किया भी.

कैंप में धोती-70, पेन-60, कंबल-57, स्कूल बैग-60, वालीबॉल नेट-02, क्रिकेट सेट-06, स्टंप-18, पेन-60 बड़ा, कॉपी -60, फुटबॉल-01, सिंटेक्स-01, बाल्टी-07 बांटा गया. कैंप में रामरती देवी, भवनवा, कबूतरी देवी, चांदमुनी देवी, फुलकुमारी देवी, नकटी, उर्मिला देवी, चेनरी देवी, गणेश चेरो ने लाभ उठाया. इस अवसर पर अभियान एसपी मोहम्मद सुहैल, सहायक समादेष्टा एसएस राठौर, सहायक समादेष्टा बच्चन देव, रोहतास थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद यादव, एसआइ विनोद कुमार, जेएसआई धीरेंद्र कुमार आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन