जमीन की रजिस्ट्री का काम जारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Apr 2016 7:16 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (रोहतास) : जमीन की रजिस्ट्री निर्वाध रूप से जारी है. जिला अवर निबंधक सरोज कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले में जमीन की रजिस्ट्री निर्वाध रूप से जारी है. दस्तावेज नवीस के लाइसेंस को रद्द कर दिया गया है व उनके हड़ताल का कोई असर नहीं है. कुछ लोग जमीन रजिस्ट्री नहीं होने की […]
विज्ञापन
सासाराम (रोहतास) : जमीन की रजिस्ट्री निर्वाध रूप से जारी है. जिला अवर निबंधक सरोज कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले में जमीन की रजिस्ट्री निर्वाध रूप से जारी है. दस्तावेज नवीस के लाइसेंस को रद्द कर दिया गया है व उनके हड़ताल का कोई असर नहीं है.
कुछ लोग जमीन रजिस्ट्री नहीं होने की झूठी अफवाह उड़ा रहे है. उन्होंने कहा कि जमीन की रजिस्ट्री को सरल बनाने के लिए सरकार द्वारा मॉडल पेपर तैयार किया गया है. सरकार द्वारा उपलब्ध मॉडल पेपर को खुद भर कर रजिस्ट्री करा सकते हैं. ऐसे में लिखने की झंझट से छूटकारा मिल गया. वहीं, रजिस्ट्री का कागज लिखने वालों को काफी फीस देनी पड़ती थी वह अब नहीं देनी होगी.जमीन की रजिस्ट्री काफी सरल हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










