ट्रक-बोलेरो की टक्कर, 2 की मौत, 4 घायल

Updated at : 02 Jan 2016 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक-बोलेरो की टक्कर, 2 की मौत, 4 घायल

सासाराम : बिहार के रोहतास जिले के चेनारी थाना अंतर्गत बीती रात एक ट्रक और एक बोलेरो जीप के बीच आमने-सामने से हुई टक्कर में जीप में सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.जबकि इस हादसे में चार महिलाएं जख्मी हो गयीं. इस हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन को लेकर […]

विज्ञापन

सासाराम : बिहार के रोहतास जिले के चेनारी थाना अंतर्गत बीती रात एक ट्रक और एक बोलेरो जीप के बीच आमने-सामने से हुई टक्कर में जीप में सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.जबकि इस हादसे में चार महिलाएं जख्मी हो गयीं. इस हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया.

चेनारी थाना अध्यक्ष संजीत कुमार सिन्हा ने आज बताया कि मृतकों में रघुनाथ चौबे :45: एवं रामगोविंद चौबे :50: शामिल हैं जो कि नासरीगंज थाना अंतर्गत महादेवा गांव के निवास थे. उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल हुई महिलाओं का जिला मुख्यालय सासाराम स्थित सदर अस्पताल में इलाज कराए जाने के बाद उन्हें घर जाने के लिए छुट्टी दे दी गयी.

सिन्हा ने बताया बोलेरो जीप पर सवार ये सभी लोग एक महिला का इलाज कराने अपने गांव महादेवा से पड़ाेसी राज्य उत्तर प्रदेश के वाराणसी जा रहे थे. उन्होंने बताया कि दोनों शवों का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन