बिहार: खनन माफियाओं ने पुलिस बल पर किया पथराव, 10 पुलिसकर्मी घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2015 6:47 PM
सासाराम: बिहार के रोहतास जिले में गोपी बिगहा गांव में खनन विरोधी अभियान पर गए पुलिस दल पर स्थानीय लोगों द्वारा किए गए कथित पथराव में शुक्रवार को करीब 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस अधीक्षक शिवदीप लांदे ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना उस वक्त की है जब एक पुलिस दल खनन विरोधी […]
सासाराम: बिहार के रोहतास जिले में गोपी बिगहा गांव में खनन विरोधी अभियान पर गए पुलिस दल पर स्थानीय लोगों द्वारा किए गए कथित पथराव में शुक्रवार को करीब 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस अधीक्षक शिवदीप लांदे ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना उस वक्त की है जब एक पुलिस दल खनन विरोधी अभियान के तहत वहां गया था.
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के पथराव में सासाराम पुलिस थाने के प्रभारी कृष्ण प्रसाद सहित दस पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. शिवदीप ने बताया कि खनन माफिया ने उनके खिलाफ अभियान रोकने के लिये बच्चों और महिलाओं को क्रशर मशीन के सामने डालने की धमकी भी दी. लांदे ने बताया कि पुलिस ने ऐसी 42 मशीनों को नष्ट कर चार प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है. अधिकारी ने कहा कि खनन विरोधी अभियान भविष्य में भी चलते रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










