रोहतास : मामूली विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या

Updated at : 09 Nov 2018 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
रोहतास : मामूली विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या

काराकाट ( रोहतास) : जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के डिहरा गांव में मंगलवार की शाम एक युवक निर्मल राम के 18 वर्षीय बेटे पवन कुमार की हत्या कर दी गयी. युवक के पिता के बयान पर 11 लोगों को आरोपित बनाया गया है. मंगलवार की देर रात ही पुलिस ने एक आरोपित फौज के […]

विज्ञापन

काराकाट ( रोहतास) : जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के डिहरा गांव में मंगलवार की शाम एक युवक निर्मल राम के 18 वर्षीय बेटे पवन कुमार की हत्या कर दी गयी. युवक के पिता के बयान पर 11 लोगों को आरोपित बनाया गया है. मंगलवार की देर रात ही पुलिस ने एक आरोपित फौज के जवान संदीप चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, खेत में बकरी के चले जाने पर उत्पन्न विवाद में उक्त युवक को गोली मारी गयी.

हालांकि लोगों के अनुसार, बकरी के खेत में जाने का विवाद तो महज दिखावा था. असली मामला शराब बेचने से संबंधित है. पवन को तुरंत बिक्रमगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी जब पुलिस को लगी तो पुलिस अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन