25 लाइसेंस, सैकड़ों स्टॉक प्वाइंट; रोहतास में अवैध बालू भंडारण से बढ़ा हादसों का खतरा

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
25 लाइसेंस, सैकड़ों स्टॉक प्वाइंट; रोहतास में अवैध बालू भंडारण से बढ़ा हादसों का खतरा

Rohtas News: रोहतास में बालू घाट बंद होने से पहले बड़े पैमाने पर बालू भंडारण किया जा रहा है. जिले में सिर्फ 25 लोगों के पास लाइसेंस है, जबकि सैकड़ों स्थानों पर अवैध स्टॉकिंग से हादसों का खतरा बढ़ गया है.

विज्ञापन

Rohtas News (सासाराम से जितेंद्र कुमार पासवान की रिपोर्ट): रोहतास जिले में 15 जून से 15 अक्टूबर तक बालू घाटों के बंद रहने की अवधि शुरू होने से पहले बालू भंडारण की होड़ मच गई है. खनन विभाग के निर्देशानुसार बंदोबस्त बालू घाटों से 300 मीटर की परिधि में ही बालू स्टॉक किया जा सकता है, जबकि अन्य स्थानों पर भंडारण के लिए विभागीय लाइसेंस अनिवार्य है. इसके बावजूद जिले में बड़े पैमाने पर बिना लाइसेंस बालू भंडारण किया जा रहा है.

जिले में सिर्फ 25 लोगों के पास लाइसेंस

खनन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रोहतास जिले में अब तक केवल 25 लोगों ने बालू भंडारण का लाइसेंस प्राप्त किया है. इसके विपरीत जिले के विभिन्न प्रखंडों और प्रमुख सड़कों के किनारे सैकड़ों स्थानों पर अवैध रूप से बालू का स्टॉक किया गया है. कई जगहों पर सड़क किनारे ही भारी मात्रा में बालू जमा कर दिए जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है.

सड़कों पर बढ़ रहा हादसों का खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि बालू की लोडिंग और अनलोडिंग के दौरान बड़ी मात्रा में बालू सड़क पर फैल जाता है. इससे सड़क फिसलन भरी हो जाती है और दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएं बढ़ रही हैं. कई मामलों में लोगों की जान भी जा चुकी है. इसके बावजूद अवैध भंडारण के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है.

खनन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

जिले में खुलेआम हो रहे अवैध बालू भंडारण को लेकर खनन विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग की जानकारी के बिना इतने बड़े पैमाने पर बालू स्टॉकिंग संभव नहीं है. हालांकि विभाग का दावा है कि अवैध कारोबारियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है.

अवैध कारोबारियों पर होगी कार्रवाई: सहायक खान निदेशक

सहायक खान निदेशक रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को लाइसेंस लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इसके लिए विभागीय कार्यालय में विशेष शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अवैध रूप से बालू भंडारण करने वालों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: ड्यूटी पर जा रही ANM की सड़क हादसे में मौत, हिरण को बचाने के प्रयास में पलटी बाइक; बेटा गंभीर घायल

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन