रोहतास: करगहर में लाखों की PCC सड़क कुछ महीनों में ही टूटी, निर्माण गुणवत्ता पर उठा सवाल, जांच की मांग

Updated:
विज्ञापन

बनने के साथ ही टूटी लाखों रूपए की लागत से निर्मित सड़क | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोहतास जिले में लाखों रुपये की लागत से बनी एक पीसीसी सड़क निर्माण के कुछ ही महीनों में टूटने लगी है. सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं और स्थानीय लोग नाराज हैं. कांग्रेस ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिला के करगहर प्रखंड मुख्यालय स्थित पीडीएस गोदाम तक जाने के लिए लाखों रुपये की लागत से बनाई गई पीसीसी सड़क निर्माण के कुछ ही महीनों बाद टूटने लगी है. सड़क पर कई स्थानों पर बड़ी-बड़ी दरारें उभर आने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं. मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है, जबकि कांग्रेस ने उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई है.

विज्ञापन

निर्माण गुणवत्ता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष धनंजय पांडेय ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती गई है. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया गया, जिसके कारण सड़क कुछ ही महीनों में क्षतिग्रस्त होने लगी. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है.

सूचना बोर्ड नहीं लगाने का भी आरोप

धनंजय पांडेय ने कहा कि निर्माण कार्य शुरू होने से लेकर आज तक संवेदक द्वारा स्थल पर प्राक्कलन (सूचना) बोर्ड भी नहीं लगाया गया. इससे आम लोगों को योजना की लागत, सड़क की लंबाई, निर्माण एजेंसी और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां नहीं मिल सकीं. उनका आरोप है कि गुणवत्ता से समझौता किए जाने का परिणाम अब सड़क के टूटने के रूप में सामने आ रहा है.

डीएम से तकनीकी जांच और कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेता ने जिलाधिकारी से सड़क निर्माण की तकनीकी जांच कराने, दोषी संवेदक एवं संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है.

स्थानीय लोगों में नाराजगी

ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार हुआ होता तो वह इतनी जल्दी नहीं टूटती. लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. अब पूरे मामले में जिला प्रशासन की कार्रवाई पर लोगों की नजर टिकी हुई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन