विज्ञान संगोष्ठी में चेनारी की गुलफशा अव्वल, विज्ञान ड्रामा में दावथ की छात्राओं ने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन

ड्रामा प्रस्तुत करती छात्राएं. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सासाराम जिले में जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी और विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में जिले भर के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. विज्ञान संगोष्ठी में गुलफशा खातून प्रथम स्थान पर रहीं, वहीं विज्ञान ड्रामा में दावथ की छात्राओं ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Sasaram News : सासाराम जिले के शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय स्कूल, सासाराम में शनिवार को जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी सह विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया. जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान में बिहार शिक्षा परियोजना के तहत आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने विज्ञान एवं समाज से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

विज्ञान ड्रामा में दावथ की छात्राओं का जलवा

विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में दावथ प्रखंड के प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू विद्यालय की छात्राओं ने सर्वश्रेष्ठ नाटक प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया. प्रतियोगिता के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता मित्र, उपकरण या खतरा, इलेक्ट्रिक वाहन आगे बढ़ने का मार्ग, अंतरतारकीय आवास तथा महासागरों का पुनरुद्धार और आने वाली पीढ़ियों का संरक्षण जैसे उपविषय निर्धारित किये गये थे. जिले के 12 प्रखंडों से चयनित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. श्री दुर्गा उच्च विद्यालय शिवसागर, आदर्श उच्च विद्यालय रामडिहरा तिलौथू, उच्च माध्यमिक विद्यालय रामुडीह राजपुर, शेरशाह सूरी इंटर स्कूल सासाराम, उत्क्रमित उच्च विद्यालय खनेठी करगहर, जेएन प्लस टू विद्यालय कोआथ दावथ, पीएम श्री गंगोत्री प्रोजेक्ट प्लस टू विद्यालय चेनारी और उच्च विद्यालय बुढ़वल काराकाट सहित अन्य विद्यालयों की प्रस्तुतियों को सराहा गया.

विज्ञान संगोष्ठी में गुलफशा ने हासिल किया पहला स्थान

विज्ञान संगोष्ठी में एसएवी प्लस टू हाई स्कूल, रेड़िया चेनारी की वर्ग 10 की छात्रा गुलफशा खातून विजेता रहीं. वह अपने नोडल शिक्षक कन्हैया सिंह के नेतृत्व में प्रतियोगिता में शामिल हुई थीं.

उत्क्रमित हाई स्कूल मोरसराय, शिवसागर के वर्ग 10 के छात्र अव्यांश आरव ने द्वितीय स्थान हासिल किया. वह नोडल शिक्षिका शिल्पी कुमारी के साथ प्रतियोगिता में पहुंचे थे. वहीं प्लस टू उत्क्रमित हाई स्कूल कुछिला, कोचस की वर्ग 10 की छात्रा सोनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वह नोडल शिक्षक संदीप कुमार पटेल के नेतृत्व में प्रतियोगिता में शामिल हुई थीं.

17 सितंबर को पटना में होगी प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्री दुर्गा उच्च विद्यालय शिवसागर के विजेंद्र कुमार केसरी और उच्च विद्यालय बुढ़वल काराकाट की सत्या सिंह शामिल रहीं. कार्यक्रम का संचालन शेरशाह सूरी इंटर स्कूल के शाकीर अली ने किया. सफल आयोजन में सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीश उपाध्याय, एपीओ प्रभात और हर्षवर्धन की भूमिका रही. जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी अब 17 सितंबर को पटना के राजकीयकृत मध्य विद्यालय अदालतगंज में आयोजित प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन