7वें वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार, 2 अक्टूबर से आमरण अनशन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

तिलौथू में आयोजित बैठक में शामिल विभिन्न संवर्गों के शिक्षक.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार में 7वें वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षकों ने तिलौथू में बैठक की। सरकार से पूर्ण वेतनमान न मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

Teachers demand 7th pay scale : तिलौथू में राज्यकर्मी का दर्जा मिलने के बावजूद 7वें वेतनमान के अनुरूप पूर्ण वेतनमान नहीं मिलने से नाराज शिक्षकों ने शनिवार को तिलौथू में बैठक कर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की. ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित प्रखंड स्तरीय बैठक में विभिन्न संवर्गों के शिक्षक एकजुट हुए. शिक्षकों ने सरकार से सभी शिक्षकों को 7वें वेतनमान के अनुरूप पूर्ण वेतनमान देने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि मांग पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

विज्ञापन

पूर्ण वेतनमान के लिए शिक्षकों ने दिखाई एकजुटता

बैठक की अध्यक्षता बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन गोप गुट के प्रदेश महासचिव सैयद शाकिर इमाम ने की, जबकि संचालन जिला सचिव प्रियेश श्रीवास्तव ने किया. बैठक में विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक, नियोजित शिक्षक और प्रधान शिक्षक सहित विभिन्न संवर्गों के शिक्षक शामिल हुए. इस दौरान शिक्षकों ने एक मांग, सभी शिक्षकों को 7वें वेतनमान के अनुरूप पूर्ण वेतनमान का नारा लगाकर अपनी एकजुटता दिखाई.

राज्यकर्मी हैं तो अन्य कर्मियों की तरह मिले वेतनमान

प्रदेश महासचिव सैयद शाकिर इमाम ने कहा कि सरकार ने शिक्षकों से सक्षमता परीक्षा और बीपीएससी जैसी परीक्षाएं लेकर उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा दिया है. जब शिक्षक राज्यकर्मी हैं, तो उन्हें भी राज्य के अन्य कर्मियों की तरह 7वें वेतनमान के अनुरूप पूर्ण वेतनमान मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य में चपरासी से लेकर प्रधान सचिव स्तर तक के राज्यकर्मियों को 7वें वेतनमान का लाभ मिल रहा है, लेकिन शिक्षकों को इससे वंचित रखा जाना उचित नहीं है. उन्होंने सरकार से वेतनमान के मामले में शिक्षकों के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त करने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि इस मांग पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा.

2 अक्टूबर से पटना में आमरण अनशन

सैयद शाकिर इमाम ने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर से पटना में आमरण अनशन सहित चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांग पर निर्णय नहीं लेने की स्थिति में आंदोलन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सरकार की होगी. जिला सचिव प्रियेश श्रीवास्तव और जिला मीडिया प्रभारी वकील अहमद ने कहा कि शिक्षक अब अपने अधिकारों के लिए पूरी तरह एकजुट हैं. 7वें वेतनमान के अनुरूप पूर्ण वेतनमान मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा.

बैठक में ये शिक्षक रहे मौजूद

बैठक में उदय कुमार, धीरज रंजन, नीतू कुमारी, सुनील कुमार, रमेश सिंह, प्रदीप कुमार, आसिफ जमाल, एजाज अहमद, पीआर शर्मा, सुधांशु कुमार, जनेश्वर कुमार सहित तिलौथू प्रखंड के दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन