सासाराम-चौसा पथ पर हादसा, ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवक गंभीर

Updated:
विज्ञापन

सासाराम सदर अस्पताल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सासाराम-चौसा पथ पर सोनवर्षा मोड़ के पास ऑटो और बाइक की भीषण टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

Accident in Sasaram : सासाराम-चौसा पथ पर सोनवर्षा मोड़ के समीप शनिवार को ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के कोनार गांव निवासी छठु सिंह के 24 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार, दिलीप पासवान के 30 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार और विजय पासवान के 17 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने करगहर थाने को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस की गश्ती गाड़ी और 112 नंबर की गाड़ी मौके पर पहुंची. पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए करगहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि तीनों युवक अपने गांव कोनार से बाइक से करगहर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सोनवर्षा मोड़ के समीप सोनवर्षा गांव की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा अनियंत्रित ऑटो अचानक मुख्य सड़क पर आ गया. इससे मुख्य सड़क पर जा रहे बाइक सवार तीनों युवक ऑटो से टकराकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन