रोहतास: बिक्रमगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, हथियारबंद बदमाशों ने मिनटों में समेटे गहने, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन

हीरा आभूषण दुकान की तस्वीर जहां दिन दहाड़े हुई लुट | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोहतास जिले के बिक्रमगंज नगर में रविवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक आभूषण दुकान में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. पुलिस जांच में जुटी है और व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर आक्रोश है.

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिले के बिक्रमगंज नगर में रविवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक आभूषण दुकान में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी. तेंदुनी चौक से सटे आरा रोड स्थित दुकान में घुसे चार से पांच बदमाश हथियार के बल पर गहनों से भरी दराज खुलवाकर कुछ ही मिनटों में फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

हथियार के बल पर खुलवाई दराज

दोपहर करीब 12 बजे हेलमेट पहने चार से पांच बदमाश दुकान में दाखिल हुए. उन्होंने हथियार लहराते हुए दुकानदार प्रमित कुमार को धमकाया और गहनों से भरी दराज खुलवा ली. बदमाशों ने करीब चार से पांच मिनट के भीतर दुकान से आभूषण समेटे और पैदल ही आरा रोड की ओर फरार हो गए.

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही बिक्रमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा पर उठे सवाल

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद नगर के स्वर्ण व्यवसायियों और अन्य व्यापारियों में भारी नाराजगी है. उनका कहना है कि शहर के सबसे व्यस्त तेंदुनी चौक के समीप यदि इस तरह की घटना हो सकती है तो बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं.

जल्द होगा खुलासा : डीएसपी

डीएसपी सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है. एफएसएल टीम की जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है. उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन